---विज्ञापन---

देश angle-right

हादसा या साजिश? Mamata Banerjee को चोट कैसे लगी, डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

Mamata Banerjee Head Injury Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आखिर कैसे गिरीं? उनके सिर में इतनी चोट आखिर कैसे लगी, इसे लेकर डॉक्टर ने खुलासा किया है। उन्हें धक्का दिए जाने की बात सामने आई है। डॉक्टर का कहना है कि उन पर साजिशन हमला हुआ है। कोई सुरक्षा चक्र तोड़कर घर में घुस आया और उन्हें धक्का देकर भाग गया।

---विज्ञापन---

Mamata Banerjee Head Injury Latest Update: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (69 साल) के सिर में चोट लगने कैसे लगी? इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, SSKM अस्पताल के डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने ममता बनर्जी का हेल्थ अपडेट बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीछे से किसी ने धक्का दिया था।

धक्का लगने से वे आगे गिर गईं और सिर में चोट लग गई। ममता बनर्जी ने शक जताया है कि उनके साथ हादसा नहीं हुआ, बल्कि साजिश के तहत उन पर हमला करवाया गया है। जेड प्लस सिक्योरिटी होने के बावजूद मुख्यमंत्री के घर में कोई घुस आया और उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। यह सुरक्षा में चूक का मामला है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने की अपील की है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

सुरक्षा में चूक होने पर उठ रहे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम को ममता बनर्जी अपने घर में चोटिल हो गईं। वे कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने घर में टहल रही थीं। इस दौरान वे गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उनके सुरक्षा कर्मियों ने आनन फानन में उन्हें SSKM अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर संभाला। उन्हें माथे पर 3 और नाक पर एक टांका लगा है।

हालांकि रात में करीब साढ़े 9 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन कोलकाता पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। उनके सुरक्षा कर्मी भी पुलिस की जांच के घेरे में आ गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि ममता बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिल हुई है, फिर भी उनकी सुरक्षा में चूक कैसे हो गई? ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी सवाल उठाए हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 सिर पर हैं तो सुरक्षा प्रोटोकॉल कैसे टूट गया, जांच होनी चाहिए?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके की ठीक होने की कामना

बता दें कि ममता बनर्जी के चोटिल होने की खबर मिले ही तृमणूल कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट किया गया। इसमें ममता बनर्जी के चोटिल होने की जानकारी दी गई थी। उनके चोटिल होने की तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों में वे व्हील चेयर पर नजर आईं। उनके सिर पर पट्टी बंधी थी। खून बहने के निशान भी थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ममता बनर्जी के चोटिल होने की जानकारी मिलते ही एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने ममता दीदी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए उनके जल्दी स्वस्थ होने आशा जताई थी।

 

---विज्ञापन---

First published on: Mar 15, 2024 08:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola