शादी की खुशियां मातम में बदली, बिहार में ट्रैक्टर से टकराई बारातियों की कार, 3 बच्चों समेत 7 की मौके पर मौत

Bihar Car Tractor Collision: बिहार में आज सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। कार बारातियों से भरी थी, जो हंसते-खेलते अपने घर जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Tractor Car Collision

बिहार में कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।

विज्ञापन

Bihar Tractor Car Collision: बिहार में आज तड़के शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मेहमानों की कार हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब साढ़े 6 बजे SUV कार की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में 7 लोगों की मौत होने की खबर है और 4 लोग घायल भी हुए हैं।

वहीं मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-31 पर खगड़िया जिले में हुआ।राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास हुई वाहनों की टक्कर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसाग्रस्त कार चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा में हुए शादी समारोह से लौट रही थी। बारातियों की कार थी, लेकिन पसराहा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। शादी परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के बेटे की थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष संजय विश्वास हादसास्थल पर पहुंचे। मृतक और घायल लोग खगड़िया जिले के मरया बिचला टोला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं ट्रैक्टर सीमेंट के कट्टों से लदा था। कार और ट्रैक्टर दोनों तेज स्पीड में थे, कंट्रोल नहीं होने के कारण टक्कर हो गई।

विज्ञापन

कार सड़क से उतरी, ट्रैक्टर भी पलट गया

पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में 2 बच्चों समेत करीब 11 लोग सवार थे। यह लोग बारातियों में शामिल थे और मड़ैया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिठला गांव के रहने वाले थे। वे चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा निवासी इंद्रदेव ठाकुर के मंझले बेटे की बारात में गए थे।

विज्ञापन

लौटते समय कार हादसे का शिकार हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बारातियों से लदी कार सड़क से उतरकर गड्ढे में लुढ़क गई। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम लग गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ