एशिया रग्बी चैंपियनशिप के लिए भारत की U20 महिला-पुरुष टीमों का ऐलान, बिहार के 6 युवाओं को मिली जगह

Bihar News: राजगीर, बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025 में भारत की पुरुष और महिला टीम की घोषणा हो गई है। बिहार की 4 बेटियां और 2 बेटे टीम में शामिल होकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। जानिए पूरी टीम और कोचिंग डिटेल्स।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाली ‘एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025, बिहार’ में शामिल होने के लिए भारत की महिला और पुरुष रग्बी टीम की आज आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ ने आज इसके अध्यक्ष श्री राहुल बोस के हवाले से इस चैम्पियनशिप के लिए राष्ट्रीय U20 पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी है।

टीमों का चयन कोलकाता में हुआ

टीमों का चयन 3 जुलाई को कोलकाता में भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में शुरू हुए राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद किया गया। इस टूर्नामेंट में दोनों भारतीय टीमें एशिया की कुछ सबसे मजबूत रग्बी देशों के खिलाफ घरेलू धरती पर प्रतिस्पर्धा करेंगी। पुरुष वर्ग में भाग लेने वाली टीमों में भारत, चीन, यूएई, हांगकांग चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। महिला वर्ग में, नेपाल ने मलेशिया की जगह ली है।

Advertisment

कैसे हुआ टीमों का चयन?

अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा कि भारतीय रग्बी टीम में बिहार की 4 महिला और 2 पुरुष खिलाड़ी का चयनित होना बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। यह बिहार के अन्य खिलाड़ियों का हौसला भी काफी बढ़ायेगा। टीमों का चयन 3 जुलाई को कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में शुरू हुए राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद किया गया। भारतीय महिला टीम में बिहार की आरती, अंशू, अल्पना और गुरिया तथा पुरुष
टीम में गोल्डन और सागर शामिल हो रहे हैं।

क्या बोले अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण?

अंतिम 12 सदस्यीय टीम के चयन पर बोलते हुए, भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, “एशिया रग्बी यू 20 7s चैम्पियनशिप एक ऐसा टूर्नामेंट है, जहां एक खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय भविष्य आकार लेना शुरू होता है। हम विशेष रूप से इस वर्ष देखने के लिए उत्सुक हैं, हमारे पुरुष और महिला दोनों टीमें घरेलू धरती पर एक साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सुमित कुमार रॉय को यू 20 पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि करण राजभर उप-कप्तान होंगे। अंडर-20 महिला टीम का नेतृत्व राजस्थान की भूमिका शुक्ला करेंगी, जबकि महाराष्ट्र की तनुश्री भोसले को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

2022 के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों भारतीय अंडर-20 टीमें महाद्वीपीय स्तर पर एक साथ भाग लेंगी। भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम के कोच फ्रांसिस्को ‘पाको’ हर्नांडेज़ होंगे, जबकि टेरेंस जोसेफ सहायक कोच होंगे। वहीं यूरोपीय चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम भारतीय अंडर-20 महिला टीम को कियानो फौरी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसमें तिलक राज उनकी सहायता करेंगे। फौरी 2022 से रग्बी इंडिया की विकास यात्रा में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं और वर्तमान में भारत अंडर-18 गर्ल्स टीम के प्रभारी भी हैं।

भारतीय पुरुष और महिला टीम इस प्रकार है:-

भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम: सुमित कुमार रॉय (कप्तान), करण राजभर (उपकप्तान), अजीत नाग, भरत किसान, चरण हेम्ब्रम, डेविड मुंडा, देशराज सिंह, गोल्डेन कुमार, राजन रावत, रोहित शॉ, सागर प्रकाश।

विज्ञापन

भारतीय U20 महिला टीम: भूमिका शुक्ला (सी), तनुश्री भोसले (वीसी), आरती कुमारी, अक्षया एनएस, अल्पना कुमारी, अंशू कुमारी, गुरिया कुमारी, कायरा विंसेंट, महक, मामाली सिंह, मुस्कान पिपलोदा, रितु।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ