Bihar Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेर तोड़ने पर एक शख्स ने स्कूली बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शख्स का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने एक बच्ची की हथेली पर पहले थूका, इसके बाद जबरन उससे अपना थूक चटवाया। बच्चों का आरोप है कि वे शख्स के पैर में गिरकर गिड़गिड़ाते रहे, हाथ तक जोड़े, मगर शख्स ने उनकी एक नहीं सुनी।
परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
बच्चों ने घर जाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। बच्चों के साथ हुई इस ज्यादती को लेकर परिजनों ने पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत दी है। आरोपी इस पूरे प्रकरण के बाद से गांव छोड़कर फरार है। यह पूरा मामला बायसी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।
बेर तोड़ने का आरोप लगाकर शख्स ने पीटा
पीड़ित बच्चियों ने बताया कि वे अन्य बच्चों के साथ रोजाना की तरह मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। इस दौरान मो. मुस्ताक नाम के शख्स ने बेर तोड़ने का आरोप लगाकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उसने हाथ में बांस की फट्टी लेकर बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना पर भड़के ग्रामीण
पीड़िता ने बताया कि शख्स ने पहले तो उसके हाथ पर थूका और फिर जबरन उससे अपना थूक चटवाया। वे और उनके साथ के बाकी 2 बच्चे शख्स के आगे गिड़गिड़ाते रहे और हाथ जोड़ते रहे, लेकिन उस शख्स ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए।
यह भी पढ़ें: कौन है हिस्ट्रीशीटर शिव गोप? जिसे STF ने शमशान घाट से किया गिरफ्तार
हंगामा होने से पहले फरार हुआ आरोपी
आरोपी के घर के बाहर खूब बवाल हुआ। हालांकि, इसकी भनक शख्स को पहले ही लग चुकी थी। वह हंगामे से पहले ही गांव छोड़कर फरार हो गया। वहीं, बच्चों के साथ हुए समूचे घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने बायसी थाना में लिखित शिकायत दी है।
मामले की जांच जारी
घटना की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एसडीपीओ व बायसी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने फोन पर बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। घटनाक्रम के बाद से आरोपी फरार है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पति ने नहीं मनाई सुहागरात तो थाने पहुंची महिला, दर्ज कराई FIR; लगवाई 7 धाराएं
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
9 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
21 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines