हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मतभेद हैं और आगे भी रहेंगे'; नीतीश कुमार से गठबंधन पर चिराग पासवान खुल कर बोले

Bihar Politics News: चिराग पासवान ने कहा- अगर आगे भी नीतीश कुमार की नीतियों के मुताबिक काम होता रहा तो शायद मतभेद जारी रहेंगे। जदयू अध्यक्ष की नीतियों से बिहार में विकास नहीं हुआ है।

विज्ञापन
चिराग पासवान। (File Photo)

Bihar Politics News: बिहार की नई एनडीए सरकार ने अभी शपथ भी नहीं ली है कि उससे पहले ही एनडीए गठबंधन के मतभेद सामने आ गए हैं। शपथ समारोह में शामिल होने जा रहे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया से नीतीश कुमार पर खुल कर बात की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मेरे नीतिगत मतभेद रहे हैं और वो आगे भी रहेंगे।

बिहार का एनडीए में विजन क्लीयर ‘बिहार फर्स्ट’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया में दिए बयान में कहा-मैं एनडीए सहयोगी के रूप में आज शपथ समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि एनडीए बिहार में फिर से सरकार बना रहा है। एनडीए के पास एक विजन है ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट,’।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics News: कौन हैं वो 2 नेता जो बनेंगे नीतीश कुमार के ‘वजीर’

जदयू अध्यक्ष की नीतियों से बिहार में विकास नहीं हुआ है

चिराग पासवान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के साथ बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ समारोह में जा रहे थे। इस दौरान मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा- मैंने पहले भी कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मेरे नीतिगत मतभेद रहे हैं और वो मतभेद अब भी हैं। चिराग ने कहा कि अगर आगे भी नीतीश की नीतियों के मुताबिक काम होता रहा तो शायद मतभेद जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जदयू अध्यक्ष की नीतियों से बिहार में विकास नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:Bihar Political Crisis: बिहार में ‘खेला’ हुआ, नए गठबंधन से लोकसभा चुनाव 2024 के क्या बनेंगे समीकरण?

2 डिप्टी सीएम

बिहार में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ समारोह करीब 5 बजे बिहार राजभवन में होगा। शपथ समारोह में कुल 9 लोग शपथ लेंगे। इनमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हो डिप्टी सीएम पद और अन्य लोग कैबिनेट मंत्री के लिए शपथ लेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें