Bihar Floor Test : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट कर रही हैं। जेडीयू और बीजेपी के बाद आरजेडी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई, जिसमें दो विधायक नहीं पहुंचे। मीटिंग के बाद सभी विधायकों को ‘नजरबंद’ कर दिया गया है।
पटना स्थित राबड़ी के आवास पर शनिवार को राजद विधायकों की बैठक हुई। इस मीटिंग में आरजेडी के 79 विधायकों में से 77 विधायक पहुंचे, जबकि दो विधायक नीलम सिंह और कुमार सर्वजीत गायब थे। इसके बाद जब विधायक अपने-अपने घर जाने के लिए निकले तो उन्हें रोक लिया गया। वहीं, कांग्रेस के विधायक पहले से ही हैदराबाद में हैं।
यह भी पढे़ं : Bihar Floor Test से पहले फिर बढ़ी नीतीश की टेंशन, मांझी और माले विधायक की क्यों हुई मुलाकात?
तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हैं विधायक
खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों को ठहराया गया है। ये लोग फ्लोर टेस्ट तक यहीं रहेंगे। उनके रहने खाने से लेकर सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस मीटिंग में माले के विधायक भी आए थे, लेकिन उन्हें नहीं रोका गया है। विधायकों को नजरबंद करने से यही पता चलता है कि कहीं न कहीं आलाकमान को डर है कि कहीं उनके विधायक पाला न बदल दें।
गायब विधायकों को लेकर तरह-तरह की चल रहीं चर्चाएं
खबर यह भी है कि आरजेडी की मीटिंग से जो दो विधायक गायब थे, उनमें बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत और मोकामा से विधायक एवं बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह शामिल हैं। दोनों गायब विधायकों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ का कहना है कि ये दोनों विधायक आज या कल सुबह तक पहुंच जाएंगे तो कुछ का मानना है कि ये विधायक पाला बदल सकते हैं।
यह भी पढे़ं : Bihar Politics : क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान
जीतन राम मांझी ने बढ़ाई टेंशन
बिहार में विधायकों पर नजर क्यों रखी जा रही है, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह फ्लोर टेस्ट है। जीतन राम मांझी भले ही दावा कर रहे हैं कि हम एनडीए के साथ ही रहेंगे, लेकिन बड़े विभाग की मांग को लेकर उनकी नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में विपक्षी दलों को डर है कि कहीं उनके विधायक नीतीश सरकार के साथ न चले जाएं।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 hr agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
5 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
18 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines