Bihar Politics : क्या बिहार में मांझी बिगाड़ेंगे खेल? JDU प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

Bihar Floor Test : झारखंड के बाद बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें जीतन राम मांझी पर हैं।

Former CM Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी।

Bihar Floor Test : बिहार में अभी राजनीतिक संकट खत्म नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फ्लोर टेस्ट है। फ्लोर टेस्ट को लेकर इंडिया गठबंधन भी दांव चल रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों की नजरें जीतन राम मांझी पर हैं। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर कहा कि वे एनडीए में ही रहेंगे।

विज्ञापन

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले आरजेडी और कांग्रेस ने हम के संयोजक जीतन राम मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद जीतन राम मांझी ने एनडीए की सरकार में दो मंत्री पद की मांग की, लेकिन सिर्फ उनके बेटे संतोष सुमन ही मंत्री बनाए गए हैं। ऐसे में सबको लग रहा है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कोई बड़ा खेल कर सकते हैं।

विज्ञापन

मांझी के नाम में राम है : जेडीयू नेता

विज्ञापन

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी द्वारा खेल बिगाड़े के सवाल पर कहा कि उनके नाम में ही राम है और वे पूरे राममय हैं। वे कोई फैसला एनडीए के खिलाफ नहीं लेंगे। मांझी एनडीए के साथ ही रहकर मजबूती से अपना फैसला लेंगे। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मांझी को सीएम पद का ऑफर दिया था, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे बदलने वाले नहीं हैं।

एनडीए के पास 128 विधायक हैं : नीरज कुमार

विज्ञापन

जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मांझी के खेल बिगाड़ने के सवाल पर कहा कि सबको बोलने का अधिकार प्राप्त है। हमें 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। फ्लोर टेस्ट के दौरान जीतन राम मांझी कोई खेल नहीं करेंगे। आपको बता दें कि बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट है, जिसमें नीतीश की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ