Bihar News: बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, पेंशन राशि में बढ़ोतरी

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने जनता को एक बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। यह कदम राज्य के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है। पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

Bihar News:

नीतीश कुमार फोटो सोर्स एक्स

विज्ञापन

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने राज्यवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को प्रति माह 1100 रुपये की पेंशन दी जाएगी। पहले यह राशि 400 रुपये प्रति माह थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम राज्य के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है। नई दरों के अनुसार पेंशन की राशि जुलाई महीने से लागू की जाएगी और प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में यह राशि हर महीने की 10 तारीख को भेजी जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। पेंशन की इस बढ़ी हुई राशि से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्वतंत्र जीवन जीने की क्षमता भी बढ़ेगी।

Advertisment

बताते चले कि चुनावी माहौल में लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय के एजेंडे को मजबूत करता है और सरकार की लोकलुभावन नीतियों का हिस्सा है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस कदम को ‘चुनावी स्टंट’ करार दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ