आगरा में 145+ करोड़ की लागत से यमुना नदी पर बनने जा रहा नया 717 मीटर लंबा पुल! महज 10 मिट में पहुंचेंगे Yamuna Expressway

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा में यमुना नदी पर ₹147 करोड़ की लागत से बनने वाले 717.44 मीटर लंबे पुल को मंजूरी दे दी है. गिजोली से आनंदी भैरों के बीच बनने वाले इस पुल से दयालबाग से यमुना एक्सप्रेसवे का सफर मात्र 10 मिनट का रह जाएगा.

BRIDGE CONSTRUCTION ON YAMUNA RIVER

आगरा का नया पुल. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा में यमुना नदी पर 717.44 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है.
  • यह पुल गिजोली से आनंदी भैरों तक बनेगा और इसकी अनुमानित लागत 147 करोड़ रुपये से अधिक है.
  • पुल बनने के बाद दयालबाग, गिजोली और आसपास के क्षेत्रों से यमुना एक्सप्रेसवे तक करीब 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.
  • नई परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और पर्यटन व स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

आगरा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना नदी पर एक नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पुल दयालबाग क्षेत्र के गिजोली से आनंदी भैरों तक बनाया जाएगा. 147 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाला यह 717.44 मीटर लंबा पुल शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और रोजाना के यात्रियों को लंबे रूट वा ट्रैफिक से राहत देने का काम करेगा. इसके बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी तेज और आसान सफर की सुविधा मिलेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट की अहम बातें एक नजर में समझें

  • पुल का स्थान: आगरा में यमुना नदी पर गिजोली से आनंदी भैरों तक
  • कुल लंबाई: 717.44 मीटर
  • चौड़ाई: 7.50 मीटर
  • अनुमानित लागत: 147 करोड़ रुपये से अधिक
  • निर्माण शुरू होने की संभावना: जुलाई 2026 का पहले हफ्ते से
  • निर्माण अवधि: लगभग 2 साल
  • सबसे बड़ा फायदा: यमुना एक्सप्रेसवे तक करीब 10 मिनट में पहुंचना आसान होगा.

थकाऊ सफर से मिलेगी मुक्ति

फिलहाल इस इलाके में पोईया घाट से गिजोली तक पीपों का अस्थायी पुल मौजूद है, जहां अक्सर ट्रैफिक जाम और आवागमन की परेशानी बनी रहती है. लेकिन इस नए पुल के बनने से रोजाना की इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. दयालबाग, गिजोली, आनंदी भैरों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शहर के भीतर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. साथ ही आसपास के गांवों और कस्बों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा भविष्य में नए निवेश और रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है. इतना ही नहीं, इससे यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधी और तेज पहुंच संभव होगी, जिससे समय, ईंधन और यात्रा की लागत तीनों में बचत होगी.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- आगरा में बनने वाला नया यमुना पुल शहर की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा. इससे लोगों को तेज, जाम-मुक्त और सुविधाजनक सफर मिलेगा, जबकि पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी लंबी अवधि में बड़ा लाभ होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ