Bihar News: सीएम नीतीश ने साधा केंद्र पर निशाना बोले- 'दिल्ली में जिनका राज है, वे लोग सिर्फ प्रचार कर रहें हैं'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट: दिल्ली का दौरा कर बिहार लौटे सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को पूरे जोश में दिखे। जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती समारोह में बोलते हुए नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में जो आजकल जिनका राज है, वे कुछ काम कर रहें हैं, ये लोग सिर्फ प्रचार कर रहें हैं।
ये लोग इतिहास बदल रहें हैं, पुरानी चीजों को खत्म कर रहें हैं आजादी के आंदोलन से इन लोगों को कुछ लेना देना नहीं था, आज पुरानी चीजों को खत्म करके सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं, आने वाले चुनाव में जो बीजेपी को वोट देगा वो अपना नाश कर लेगा और जो इनके खिलाफ वोट देगा वो अपना भी विकास करेगा और राज्य एवं देश के विकास के विकास में अपना योगदान करेगा।
अगर सब लोग मिल-जुलकर आगे नहीं बढेंगे तो देश पर खतरा बढ जाएगा। नीतीश ने सभी से आग्रह किया कि पीएम के लिए मेरा नाम नहीं लीजिए ऐसा करने सब कुछ गड़बड़ा जाएगा। इसलिए मेरा नाम व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं लीजिए। सब लोग एकजुट होकर आगे लड़ेगें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।
नीतीश ने कहा कि दिल्ली दौरे पर सब पार्टी के नेता सहमत हो गए हैं, सब लोगों से अच्छी बात हुई है उनका प्रयास है कि जो लोग एग्री करेगें उसके बाद एक साथ बैठेगें और कितने सीट पर कितने लोग चुनाव लड़गें ये सब तय हो जाएगा उसके बाद पूरे देश का दौरा वे लोग करेंगे।
वहीं शिक्षक नियमावली पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में जो भी नियोजित टीचर अभी अपनी सेवा दे रहे हैं यह सरकार उनकी भी चिंता करती है अब राज्य में पहले से पढ़ा रहे टीचरों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। उन्हें पहले से अधिक वेतन दिया जाएगा अब वो लोग बस मन लगाकर बच्चों को पढ़ाते रहे लेकिन, एक बार फिर से यह साफ़ कर दिया है कि अब राज्य में सिर्फ और सिर्फ सरकारी टीचरों को बहाली होगी कोई भी नियोजित टीचर नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि इसी साल दो लाख से अधिक पदों पर बहाली होगी। वहीं, उन्होंने राज्य सरकार में कार्यरत विकास मित्रों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम तो सबके बारे में सोचते हैं आप लोग तो जानबे करते हैं अब हम विकास मित्र का भी आमदनी बढ़ाने जा रहे हैं, जल्द ही उनको इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं तालमी मरकज का भी वेतन बढाया जाएगा। टोला सेवक की भी आमदनी भी बढ़ेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: