हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar में वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जनवरी-फरवरी 2 महीनों में होंगे एग्जाम

Annual Exam Calendar Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर मैट्रिक और विभिन्न परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया।

विज्ञापन

नीरज त्रिपाठी (पटना )

Annual Exam Calendar Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2024 में होने वाली इंटर और मैट्रिक परीक्षा का कैलेंडर आज जारी कर दिया गया है। नए कैलेंडर के अनुसार इंटरमीडिएट 2024 की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच होना तय किया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर मैट्रिक और विभिन्न परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच होना तय किया गया है। जबकि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच दो पालियों में किया जाएगा। नए कैलेंडर के अनुसार 2024 में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी का आयोजन दो बार किया जाएगा। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च के बीच किया जाना संभावित है, वहीं दूसरी बार की परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर से 30 सितंबर के बीच किए जाने की तिथि निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े: शिमला में बड़ा सड़क हादसा, खाई में जा गिरी पिकअप, छह लोगों की मौत,छह घायल

मार्च में आएगा परीक्षा रिजल्ट

आनंद किशोर ने बताया कि समिति द्वारा यह तय किया गया है कि इंटर की परीक्षा का परीक्षा फल मार्च से अप्रैल में प्रकाशित किया जाएगा जबकि मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल का प्रकाशन मार्च से अप्रैल तक में कर दिया जाएगा। आनंद किशोर ने बताया कि वर्ष में 2 बार एसटीईटी का आयोजन किया जाना है । पहली परीक्षा 1 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होगी तो STET की दूसरी परीक्षा 10 सितंबर 30 सितंबर के बीच होगा । आनंद किशोर ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा 6 मार्च से 12 मार्च के बीच लिया जाएगा ।

शिक्षण संस्थानों की मान्यता की निलंबित

बिहार विद्यायल परीक्षा समिति अध्य्क्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की साशी निकाय 439 संबद्धता वाले माध्यमिक शिक्षण संस्थानों ,7 उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थानों की मान्यता को निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान इन संस्थानो में काफी कमियां पाई गई थी। इन विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को इस इलाके के नजदीकी विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें