बिहार के नवादा में दलितों के 80 घर फूंके, पूरी बस्ती जलकर राख; पीड़ितों ने बताई आंखों देखी

Bihar Nawada Village Fire: बिहार के नवादा में कुछ दबंगों ने एक दलित बस्ती में आग लगा दी। 70-80 घर आग में जलकर राख हो गए हैं। इस घटना से कई परिवार सड़क पर आ गए हैं। गांव वालों ने आगजनी की हैरान करने वाली कहानी सुनाई है।

Bihar Nawada Fire
विज्ञापन

Bihar Nawada Village Fire: बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ दबंगों ने गांव के 70-80 घरों में आ लगा दी और सभी घर जलकर खाक हो गए हैं। देर रात पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। मगर इस इस घटना में कई लोगों के घर उजड़ गए हैं और लोग सड़क पर आने को मजबूर हो गए हैं।

दलित बस्ती फूंकी

यह घटना बिहार के देदौर गांव का है। यहां के कृष्णा नगर में महादलित टोला मौजूद था। ऐसे में कुछ दबंगों ने गांव में आग लगा दी और यहां के 70-80 घर आग की चपेट में आ गए। लोगों ने घरों से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन उनका आशियाना जलकर राख हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Advertisment

100 दबंगों ने लगाई आग

गांव के लोगों का कहना है कि नंदु पासवान नामक आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। दरअसल यह एक सरकारी जमीन थी। इस पर लोग पिछले 15-20 सालों से रह रहे थे। नंदु ने जमीन खाली करवाने के लिए घरों को आग के हवाले कर दिए। गांव के सभी लोग अब सड़क पर आ गए हैं। घरों में मौजूद अनाज और बर्तन समेत पूरा सामान जल चुका है। इनके पास ना खाने को रोटी है और ना ही रहने के लिए छत।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

आग की जानकारी पुलिस को लगी तो फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सदर एसडीओ अखिलेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

50 राउंड की फायरिंग

बता दें कि गांव वालों के अनुसार लगभग 100 गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गांव के लोगों को डराने के लिए पहले उन्होंने 50 राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर गांव को आग के हवाले कर मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ