नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि महिला डायन है। वह उसे तांत्रिक के पास ले जा रहा था। 6 माह पहले एक घटना हुई थी। उसके बाद से आरोपी महिला से रंजिश रख रहा है।

Woman Brutally Beaten

महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Nalanda Crime News: (राजकुमार मिश्रा, नालंदा) बिहार के नालंदा जिले में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। एक महिला को युवक ने डायन बताया। वह उसे एक तांत्रिक के पास ले जाना चाह रहा था। वारदात दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्विगहा गांव की है। जहां 6 माह पूर्व एक बच्ची की मौत हो गई थी। मृतका के परिवार ने एक महिला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। महिला को आरोपी परिवार डायन बताकर अक्सर गालीगलौज करता था। रविवार दोपहर को इस परिवार का एक युवक महिला को एक तांत्रिक के पास ले जाना चाह रहा था। महिला के इन्कार करने पर युवक गुस्से में आ गया। उसने महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर आकर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन आरोपी यहां भी महिला का पीछा करते आ धमका। वह महिला को तांत्रिक के पास ले जाने के लिए अड़ गया। इसके बाद आसपास के लोगों के विरोध करने पर वह भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत ले ली है। मामले की जांच की जा रही है। महिला ने बताया कि आरोपी के परिवार में एक बच्ची की 6 माह पूर्व ठंड लगने से मौत हो गई थी। लेकिन ये लोग मौत का जिम्मेदार उसे मानते हैं। उसे 6 माह से डायन कहकर तंग किया जा रहा है। आरोपी का परिवार अक्सर उससे गालीगलौज करता है।

पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

कुछ दिन पहले भी जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था। एक महिला को डायन बताकर कुछ लोगों ने इतना पीटा था कि वह अधमरी हो गई थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। पावापुरी पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। रमन मांझी नाम के शख्स ने कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ दरिंदगी की थी। जिसके बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। बिहार के बगहा में भी अगस्त माह में दरिंदगी का मामला सामने आया था। कुछ लोगों ने महिला को डायन बताकर गांव में घुमाया था। महिला का मुंह काला भी किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ