Man Found Alive After 30 Minutes of Death (राजकुमार मिश्रा, नालंदा): बिहार के नालंदा जिले के सदर अस्पताल में आज एक चमत्कार हो गया। बाथरूम में गिरा व्यक्ति को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन जब मरने के बाद 30 मिनट के अंदर वह जिंदा हो गया, अचानक खड़ा हो गया तो यह देखकर पुलिस वाले और डॉक्टर दोनों चौंक गए।
मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि आज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक व्यक्ति बाथरूम में गिरा हुआ मिला। घटना की सूचना पर बिहार थाना की पुलिस मौके पहुंची और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को पुलिस ने कहा, लेकिन जैसे ही शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे, शख्स ने अपनी आंखें खोल ली।
यह भी पढ़ें:चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और डाउनलोड करने पर आया ‘सुप्रीम’ फैसला; हाईकोर्ट का जजमेंट रद्द, सरकार को नसीहत
सफाई कर्मी ने देखा था बाथरूम में गिरे शख्स को
डॉक्टरों ने बताया कि वह शख्स हड़बड़ाकर खड़ा हो गया। यह देखकर और अफरा तफरी मच गई, क्योंकि लोगों को लगा कि भूत है, लेकिन जब शख्स चिल्लाकर बोला कि मैं मरा नहीं, जिंदा हूं तो लोग संभले। इसके बाद डॉक्टर ने उसका मेडिकल किया तो वह बिल्कुल फीट मिला। पूछताछ में उसने बताया गया कि बाथरूम में गिरा नहीं था, बल्कि सो रहा था, क्योंकि उसने नशा किया हुआ था। बाथरूम के बाहर चप्पल उतार दी थी।
शख्स ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा दरवाजा कई बार नोक किया गया था। उसे आवाज सुनाई दे रही थी, लेकिन नशे में होने के कारण वह दरवाजा खोल नहीं पाया, इसलिए उसने दरवाजा तोड़ दिया। उसने उसे मरा समझकर हंगामा मचा दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया और यह सब घटनाक्रम हुआ। न उसे हार्ट अटैक हुआ है और न ही कोई बीमारी है। वह किसी से मिलने अस्पताल आया था।
यह भी पढ़ें:दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने का ऐलान, जहां महिलाओं को होगी पूरी आजादी, जानें कैसी होगी Country?
शख्स को पूछताछ के लिए ले जाया गया थाने
वहीं पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति को मरा समझा गया और फिर वह अचानक जी उठा, वह अस्थावां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव जीराइन का रहने वाला राकेश केवट बताया जा रहा है। राकेश को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है, क्योंकि वह नशा करके अस्पताल में घुसा था, जबकि ऐसी हालत में किसी को अस्पताल में आने नहीं दिया जाता, लेकिन वह कैसे आया?
यह भी पढ़ें:Magesh Yadav के दोस्त का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी था, सुल्तानपुर डकैती केस में पुलिस पर सवाल क्यों?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
4 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
7 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
11 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
11 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines