हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar में फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 12 घंटे से धधक रही आग, लाखों का माल जलकर राख

Fire In Plate Factory: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। जहां एक प्लेट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया हैं।

विज्ञापन
Fire In Plate Factory

Fire In Plate Factory: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां एक प्लेट फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघरा की है। जहां एक प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसके बाद लगातार फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। कई घंटो की कड़ी मेहनत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

कब लगी थी आग

बताया जा रहा है कि लेट नाइट करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। यह घटना दिघरा के पास वाली प्लेट फैक्ट्री की बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर फायर की कई गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।

वहीं, फायर डिपार्टमेंट के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग पर कंट्रोल पाने के लिए फायर की गाड़ियों के अलावा जेसीबी भी मंगाए गए। भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और रेजिडेंशियल इलाका होने से लोग काफी डरे हुए हैं।

वहीं, फायर डिपार्टमेंट के प्रभारी डीएसपी प्रेमचंद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन इस घटना के पीछे फैक्ट्री ऑपरेटर की लापरवाही दिख रही है। इस फैक्ट्री में अग्निश्मन से जुड़ी ऑडिट नहीं करवाई गई और न ही किसी तरह का ऑर्डर लिया गया। इसके अलावा बिना एनओसी के रेजिडेंशियल इलाके में बिना सेफ्टी के फैक्ट्री चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: खींचा दुपट्टा, गाली गलौज और मारपीट? बैंक में घुसकर महिला बैंक मैनेजर से बदसलूकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें