Bihar: खींचा दुपट्टा, गाली गलौज और मारपीट? बैंक में घुसकर महिला बैंक मैनेजर से बदसलूकी

Bihar News: बिहार के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के केनरा बैंक में महिला बैंक मैनेजर वंदन वर्मा की एक ग्राहक ने पिटाई कर दी और उनके साथ बदसलूकी भी की।

Bihar News (3)

Bihar News

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के केनरा बैंक में महिला बैंक मैनेजर वंदन वर्मा की एक ग्राहक ने पिटाई कर दी और उनके साथ बदसलूकी भी की। ग्राहक का नाम ठेकेदार राकेश कुमार सिंह है। पुलिस ने ठेकेदार रंजीत को अरेस्ट कर लिया है।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया कि ठेकेदार बैंक में अंदर आता है और बात करता है। उसके बाद बैंक मैनेजर को पीटना शुरू कर देता है। इसके अलावा मैनेजर का मोबाइल भी तोड़ देता है। उसने बैंक में घुसकर बदसलूकी की और धमकी दी कि तुम केबिन में चलो, मैं तुम्हें दिखाता हूं कि मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं।

विज्ञापन

पुलिस जांच कर रही है मामले की जांच 

बैंक परिसर में मौजूद अन्य कर्मियों ने घटना की सूचना गांधी मैदान थाने को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार रंजीत उर्फ़ राकेश को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन पटना में बैंक कर्मचारियों पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

केनरा बैंक दीघा ब्रांच के संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि ठेकेदार रंजीत ने महिला बैंक मैनेजर वंदन वर्मा का दुपट्टा छीनकर फेंक दिया। उनके साथ मारपीट की और उन्हें गालियां दीं। ठेकेदार रंजीत ने शराब पी रखी थी और उसके पास पिस्टल भी थी।

वह पिस्टल दिखाकर महिला बैंक मैनेजर वंदन वर्मा और वहां मौजूद दूसरे लोगों को धमका रहा था। उसका कहना था कि केनरा बैंक की वजह से उसका सिविल स्कोर खराब हो रहा है। ठेकेदार रंजीत ने केनरा बैंक से हाउसिंग लोन लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ