Bihar MLC elections 2026: बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. गुरुवार को पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम डॉ. अनुज सिंह का है, जिन्हें पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
डॉ. अनुज सिंह को पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का करीबी व समर्थित माना जाता है. अब पटना स्नातक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ जेडीयू ने यहां से अपने कद्दावर नेता और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा मैदान में उतारा है. ऐसे में डॉ. अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने खोले पत्ते, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; सभी 8 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
जन सुराज के सभी 8 प्रत्याशी एक नजर में:
- पटना स्नातक: डॉ. अनुज सिंह
- पटना शिक्षक: डॉ. दिव्या ज्योति
- तिरहुत स्नातक: डॉ. विमोहन सिंह
- तिरहुत शिक्षक: भूषण झा
- दरभंगा शिक्षक: एसपी राय
- दरभंगा स्नातक: रवींद्र यादव
- सारण शिक्षक: आफाक अहमद
- कोसी स्नातक: रजनीश रंजन
23 अक्टूबर को मतदान, 27 को नतीजे
बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए चुनाव आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.
एनडीए गठबंधन की बात करें तो जेडीयू ने अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि बाकी बची चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है. प्रशांत किशोर द्वारा सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने से मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है.
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने क्यों छोड़ा घर? आश्रम में शिफ्ट हुए PK, अचानक ऐसे किस लिए बदला ठिकाना, क्या है योजना?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
17 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
20 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines