देश में बढ़ती चीनी की कीमत का बचाव बिहार के एक मंत्री ने अजीब तर्क देकर किया है. बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य में चीनी की कीमतों में इजाफे को लेकर कहा कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का लोगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि डायबिटीज के बढ़ते मामलों के चलते लोग ज्यादा चीनी नहीं खाते. मंत्री के इस अजीब तर्क पर पप्पू यादव ने निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि असली डायबिटीज तो ये सरकार ही है.
क्या बोले मंत्री
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘लोग वैसे भी कम चीनी खा रहे हैं. हर कोई डायबिटीज से परेशान है. आजकल मिठाई कौन खाता है? मुझे लगता है कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.’
यह भी पढ़ें : कहीं आप नकली चीनी तो नहीं खा रहे? घर पर ऐसे करें मिलावटी शक्कर की पहचान, बेहद आसान है तरीका
एक और मंत्री का अजीब तर्क
बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी चीनी की बढ़ती कीमतों का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि जब किसानों के उत्पाद की कीमत बढ़ती है तो उन्हें खुशी होती है. उन्होंने कहा, ‘चीनी की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है और इसके पीछे की वजह पता करनी चाहिए. हम इसके लिए जिम्मेदार मंत्री से जानकारी लेंगे. मैंने बहुत खुलकर कहा है कि मुझे पर्सनली खुशी होती है जब मेरे किसानों के उत्पाद की कीमत बढ़ती है.’
पप्पू यादव ने साधा निशाना
बिहार से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर मंत्री के अजीब तर्क को लेकर निशाना साधा और सवाल उठाया कि लोग उनसे क्या ही उम्मीद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन! 10 लाख टन ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट को मंजूरी, नई स्टॉक लिमिट भी लागू
उन्होंने कहा,’गाय के गोबर पर चाहे कितना भी घी डाल दिया जाए, उसका स्वाद गोबर जैसा ही रहेगा. ऐसे मंत्री से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? जब गैस और टमाटर की कीमतें बढ़ी थीं, तो स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता सवाल उठा रहे थे, लेकिन आज जब चीनी की कीमतें बढ़ रही हैं, तो वे डायबिटीज की बात कर रहे हैं. सबसे बड़ी डायबिटीज तो सरकार ही है.’
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines