---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं…गिरेगा पारा, पढ़ें IMD का अपडेट

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें आज यानी 8 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

---विज्ञापन---

पिछले दो दिनों से बिहार के कई जिलों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले कई दिनों के लिए मौसम अपडेट दिया है। राज्य के 15 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली भी गिरने की भी संभावना जताई गई है। बारिश की ये स्थिति आने वाले 2 से 3 दिनों तक बनी रह सकती है। बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। जानिए आज किन जिलों में बारिश हो सकती है।

कहां पर होगी बारिश?

बिहार के जिन जिन जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया का नाम शामिल है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, बारिश का ये सिलसिला अगले 2 से 3 दिनों तक चल सकता है। इसके अलावा, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का ‘मिशन बिहार’, कांग्रेस के लिए कितना मददगार?

मौसम विभाग ने मुंगेर, सीवान, सारण, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और शिवहर जिलों के लिए मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं, जहानाबाद, पटना, समस्तीपुर, वैशाली और सारण जिलों के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

किस जिले में कितना रहा तापमान?

बिहार में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में दर्ज किया गया। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर 37 (-1), मोतिहारी 39.6 (-0.2) , पुपारी 35.4 (-2.4), मधुबनी 33.6 (-2.3), जिरादेई 36 (-2.1), मुजफ्फरपुर 34 (-3), दरभंगा 35.8 (-2.4), सुपौल 34.4 (-1.9), फारबिसगंज 35.2 (-0.4), पूर्णिया 34.4 (0.2) , बक्सर 37 (3.6), सासाराम 17.4 (-2.2), डेहरी 40.4 (-0.2), भोजपुर 36.4 (-2.8), छपरा 37.1 (-1.1), पटना 36.1 (-3.1), वैशाली 34.6 (-3.4), समस्तीपुर 33.6 (-3.2), बेगुसराय 33.6 (-5), अगवानपुर 34.1 (-2.6), खगड़िया 34 (-5), मुंगेर 4.2 (-1.5), कटिहार 31.5 (-0.6), भागलपुर 34.9 (-1.2), शेखपुरा 36.3 (-2.1), बांका 36 (-1.6), औरंगाबाद 39.8 (0), गया 39.2 (-1) और जमुई में अधिकतम तापमान 36.2 (-2.4) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें: पटना में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, श्रीराम शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

First published on: Apr 08, 2025 07:54 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola