बिहार के में लगातार बढ़ते तापमान से राहत मिली है। बीते दिन राज्य में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, सोमवार को तो कुछ जिलों में बारिश हुई, जिसके बाद से मौसम में बदलाव देखा गया। कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप और हवाओं के साथ शाम में हल्की ठंडक का एहसास होगा। मौसम विभाग ने 21 मार्च के बाद से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। जानिए आज आपके जिले में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
बारिश की कोई चेतावनी नहीं
मौसम विभाग ने 18 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन इस दौरान सर्द हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे में शेखपुरा, खगड़िया, बांका, मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा, दूसरे जिलों में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: पटना में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सबूत
21 मार्च से शुरू होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च से राज्य में एक बार फिर से बारिश शुरू हो सकती है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश होने की संभावना है। 21 मार्च से शुरू हुई बारिश का सिलसिला 23 मार्च तक जारी रह सकता है।
बीते दिन कैसा रहा मौसम?
बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, तो कई जिलों में बढ़ोतरी हुई। बीते 24 घंटों में वाल्मिकीनगर 36.4 (+1.8 तापमान में बढ़ोतरी), मोतिहारी 35 (+1.5), पुपरी 34.2 (+4.7), मधुबनी 37.1(9.3), सुपौल 35.7 (+7.6), किशनगंज 5.1(+3.5), जिरादेई 35.3(+2.7), मुजफ्फरपुर 34.2(+5.4), छपरा 33.2(+0.7), वैशाली 34.9(+3.8), पूसा 34.5(+4.3), अगवानपुर 33.7 (+1.5), मुंगेर 5.4 (+1.2) , पूर्णिया 35.4 (+5.8), कटिहार 34.1 (+5.2), बक्सर 37.3 (+1.2), भोजपुर 34.4 (+0.3), सासाराम 2.9(-2.6), अरवल 2.6(-2), डेहरी 33.4 (+2.8), औरंगाबाद 34.3 (-1.2), पटना 34.6 (+2.4), नालंदा (राजगीर) 33.1 (-0.7 तापमान में गिरावट), गया 34.1 (-0.1), शेखपुरा 35.1(1), जमुई 34.1(+0.9), भागलपुर 35.1 (+1.2) और बांका में तापमान 35.6 (-1.3) डिग्री सेल्सियस रहा।
ये भी पढ़ें: बिहार में 21 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को मिला संबल योजना का लाभ, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
15 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
15 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
18 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines