IPS Amit Lodha: बिहार कैडर के IPS अमित लोढ़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। IPS पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि IPS अमित लोढ़ा अपने जीवन पर बनी वेबसीरीज ‘खाकी : द बिहार चैप्टर’ को लेकर चर्चा में हैं। लोढ़ा पर लोकसेवा अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि सरकारी पद पर रहते हुए अमित लोढ़ा ने नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर प्रोडक्शन हाउस के साथ वाणिज्यिक समझौता किया था। इसके लिए उन्होंने पुलिस मुख्यालय या फिर राज्य सरकार को कोई जानकारी नहीं दी थी। आरोप है कि अमित लोढ़ा ने निजी स्वार्थ के लिए वित्तीय अनियमितताएं की।
और पढ़िए – गुजरात में 12 दिसंबर को लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी BJP, CM भूपेंद्र पटेल समेत 20 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ
जांच में सही पाए गए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में बिहार सरकार के निर्देश पर अमित लोढ़ा के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने प्राथमिकी दर्ज की। जांच में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल, विशेष निगरानी इकाई की रिपोर्ट के आधार पर पीसी एक्ट और आइपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Himachal Pradesh: कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, राजीव शुक्ला बोले- CM पद पर हाईकमान लेगा फैसला
अब मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज बनाने में करीब 64 करोड़ की लागत आई। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम भ्रष्टाचार के जरिए जुटाई गई। बता दें कि वेबसीरीज 25 नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और खूब पसंद की जा रही है। यह वेबसीरीज 2017 में अमित लोढ़ा की लिखी बेस्टसेलर किताब ‘बिहार डायरीज’ पर आधारित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
11 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
18 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
21 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines