Himachal Pradesh: कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, राजीव शुक्ला बोले- CM पद पर हाईकमान लेगा फैसला

rajeev shukla

rajeev shukla

Himachal Pradesh:  हिमाचल में सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों की बैठक हुई। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 39 विधायक मौजूद रहे। इस मीटिंग में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीव शुक्ला ने कहा- सीएम पद पर फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया है। पार्टी हाईकमान जिसे सीएम बनाना चाहें, उस पर फैसला ले सकते हैं।

सभी विधायक एकजुट हैं, सबकुछ ठीक 

राजीव शुक्ला ने आगे स्थिति साफ कर कहा- अंदरखाने सबकुछ ठीक चल रहा है। सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने आगे कहा- किसी भी विधायक द्वारा किसी एक नाम का सुझाव नहीं दिया गया और सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री चुनने का निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया। हम अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को कल सौंपेंगे।

इस बीच प्रतिभा सिंह और सुक्खू के समर्थकों ने नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। हिमाचल में अगले मुख्यमंत्री को लेकर दो नामों की चर्चा है। प्रतिभा सिंह और सुक्खू सिंह इस रेस में आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सीएम उम्मीदवार नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही व कार्यकर्ता हूं। पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा।

हाईकमान लेगा फैसला

विधायक दल के बैठक में सीएम पद पर सहमति नहीं बनी। अब पार्टी का हाईकमान इसपर फैसला लेगी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया है कि मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस आलाकमान करे। अब केंद्रीय ऑब्जर्वर सभी विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले दिनभर नए सीएम के नाम को लेकर माथापच्ची चलती रही।

इसके पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर विधायकों की लिस्ट सौंपी। उनका कहना है कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए संख्या है। राजीव शुक्ला ने इस दौरान कहा कि हमारे सारे विधायक शिमला में हैं।

सीएम पद के लिए ये दावेदार

कांग्रेस के लिए प्रतिभा सिंह सहित कई उम्मीदवारों के बीच मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना बड़ा काम है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को इस पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि पार्टी प्रमुख तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ