हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक और मंत्री

Bihar MLC Election 2026: बिहार की सियासत में एक अनोखा संयोग देखने को मिला. डॉ. संजीव कुमार ने विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल की, दिलचस्प बात ये है कि उनके भाई राजीव कुमार पहले से ही एमएलसी बने हुए हैं. इसके अलावा उनके दिवंगत पिता रामानंद प्रसाद सिंह बिहार विधानसभा के सदस्य और मंत्री रह चुके हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार, रामानंद प्रसाद सिंह, संजीव कुमार (Photo-Facebook/Rajiv Kumar)

Two MLC Brothers In Bihar: बिहार विधान परिषद में जल्द ही एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौजूदगी देखने को मिलेगी. पूर्व विधायक और मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के दोनों बेटे राजीव कुमार और डॉ. संजीव कुमार अब विधान परिषद के सदस्य के रूप में सदन में साथ नजर आएंगे. बड़े भाई राजीव कुमार पहले से एमएलसी हैं, जबकि छोटे भाई संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल कर विधान परिषद में अपनी जगह बनाई है.

1057 वोटों से जीते संजीव कुमार

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में आरजेडी समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को मात दी. संजीव कुमार को कुल 4487 वोट मिले, जबकि नवल किशोर यादव के खाते में 3430 वोट आए. इस तरह संजीव कुमार ने 1057 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

MLA और MLC चुनाव लड़ने का भी रहा तजुर्बा

डॉ. संजीव कुमार पहले भी बिहार की राजनीति में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वो खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक रह चुके हैं. साल 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी. इससे पहले 2015 में उन्होंने बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव भी लड़ा था. हालांकि उस वक्त उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी. अब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद वो दोबारा विधान परिषद पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

2022 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे राजीव कुमार

संजीव कुमार के बड़े भाई राजीव कुमार साल 2022 में कांग्रेस के टिकट पर एमएलसी चुने गए थे. उन्होंने बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रजनीश कुमार को हराकर विधान परिषद में एंट्री की. छोटे भाई की जीत के बाद अब दोनों भाई एक साथ सदन में अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे.

पिता रामानंद थे विधायक और मंत्री

राजीव और संजीव कुमार के पिता रामानंद प्रसाद सिंह का भी बिहार की राजनीति में लंबा सफर रहा. वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए और बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली. 10 मई 2025 को उनका निधन हो गया था. अब उनके दोनों बेटे विधान परिषद के सदस्य बनकर परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola