अभिषेक कुमार, बिहार
Bihar Goverment: यूं तो लाख दावे किए जाते हैं कि बिहार शराब मुक्त हो गया है लेकिन आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं। जिससे सारे दावे झूठे साबित होते हैं नीतीश सरकार लाख दावे करती है कि बिहार में पूरी तरीके से शराबबंदी है। लेकिन यह शराबबंदी सिर्फ सरकारी दस्तावेजों तक सीमित रह जाती है। और आए दिन शराब बंदी के बावजूद ऐसी तस्वीर सामने आती हैं जो सारे दावों को हवा हवाई साबित कर देती हैं।
शराबबंदी के बावजूद आ रहे केस
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी करना ड्रीम प्रोजेक्ट था और उन्होंने वह कर दिया है। लेकिन उसके बावजूद शराब बंदी के नाम पर आए दिन यहां पर कोई ना कोई कारनामा होता रहता है। एक ऐसा ही कारनामा और सामने आया है जहां एक शराब कारोबारी को पहले थाने में पकड़ कर लाया जाता है। और फिर उसको छोड़ दिया जाता है।
यह भी पढ़े: शराब ने कराया भाई का कत्ल, विश्व कप फाइनल के दौरान नशे की हालत में पिता-भाई से हुई थी बहस, आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार करने के बाद बिना कार्रवाई दिया छोड़
मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत का है, जहां एक युवक को दो बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा लाख दावे किए जाते हैं, कि अगर कोई भी शराब से जुड़े व्यवसाय में लिप्त पाया जाता है। तो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होगी। लेकिन ऐसा कुछ करने के बावजूद पुलिसकर्मी भी इस काम में शराब माफिया का साथ देते हुए नजर आते हैं। वही जिस व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। और फिर छोड़ दिया गया।
उस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सलाखों के पीछे दिखाई दे रहा है। वही आल्हा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। अगर वीडियो सही पाया गया तो जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines