RJD Leader Bhudeo Choudhary

RJD नेता भूदेव चौधरी ने सदन में Nitish Kumar पर शायराना अंदाज में कसा तंज, सुनें क्या कहा?

Bihar Floor Test Comment On Nitish Kumar: बिहार विधानसभा सदन में RJD ने शायराना अंदाज में नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा और तेजस्वी यादव की तारीफ में कसीदे पढ़े, सुने उन्होंने क्या कहा?

Bihar Floor Test Comment On Nitish Kumar: बिहार विधानसभा सदन में नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट दे रहे हैं। सरकार बनाने और CM बनने के लिए बहुमत पेश कर रहे हैं। दोनों पक्षों के नेता सदन में अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता भूदेव चौधरी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि जिंदगी के रथों पर लगाम बहुत हैं, अपनों के अपनों पर इल्जाम बहुत हैं। सोचता हूं तो थम जाता हूं, वक्त कम और इम्तिहान बहुत हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जोड़ी आई थी तो नौजवान कहते थे कि बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है। वहीं नौजवान आज कह रहे हैं, अच्छा सिला दिया, तूने मेरे प्यार का, यार ने लूट लिया, घर यार का…पिछले 17 महीने में जो बदलाव बिहार की राजनीति में देखने को मिला है, वह बिहार और पूरे देश के लिए मजाक है। जिस तरह का माहौल 17 महीने में देखने को मिला, उसे देखकर बिहार के जो महानायक रहे होंगे, उनकी आत्मा स्वर्ग में बैठकर विलाप करती होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ