Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दिन कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, पढ़ें पूरी लिस्ट

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 की वोटिंग की तारीखों का ऐलान हो चुका है. विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों में आधिकारिक छुट्टी दी जाती है. पहले फेज के लिए प्रदेश में 121 विधानसभाओं में मतदान होने वाला है. चलिए जानते हैं कितने जिलों के स्कूल बंद रह सकते हैं.

school closed in bihar
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल तेज है. जैसे ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है चुनाव आयोग और प्रशासन मिलकर मतदान के लिए तैयारियां करने में जुट गया है. सभी मतदाताओं की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है. ऐसे में मतदान के दिन स्कूल और कॉलेज को भी बंद करने के आदेश दिए जाते हैं. आइए जानते हैं बिहार में पहले स्टेज की वोटिंग वाले दिन कितने जिलों के स्कूल बंद रहेंगे.

क्यों होते स्कूल बंद?

दरअसल, मतदान की प्रक्रिया करने के लिए राज्यों के स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों का प्रयोग किया जाता है. इन परिसरों को मतदान केंद्र में परिवर्तित किया जाता है. यह जिम्मा राज्य सरकार का होता है. स्कूल को सुरक्षित स्थल भी माना जाता है. छात्रों की छुट्टियां इसलिए होती है ताकि मतदान के लिए कोई दिक्कत न हो.

Advertisment

कितने जिलों के स्कूल बंद रहेंगे?

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है. इस दिन 17 जिलों के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. यहां बंद रहेंगे स्कूल- पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का रहेगा.

हालांकि, मतदान के लिए सरकारी स्कूल के परिसरों का इस्तेमाल होगा लेकिन छुट्टी निजी और सरकारी दोनों स्कूल-कॉलेज की होगी.

विज्ञापन

पहले चरण की वोटिंग के 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए 6 नवंबर को राज्य में चुनाव आयोग की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. सूत्रों के मुताबिक, मतदान के लिए 8.5 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. 4.5 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिसकर्मी, 28 हजार मतगणना कर्मचारी और 18 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ