'या तो वह मूर्ख है या सबको मूर्ख बना रहे हैं'…तेजस्वी यादव की नौकरी वाली रेवड़ी पर PK का तंज

Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर ने राजद के तेजस्वी यादव के हर घर सरकारी नौकरी वाले दावे पर तंज कसते हुए कहा या तो ये खुद मूर्ख है या सबको मूर्ख बना रहे है. आखिर हम उनकी बात पर विश्वास करें तो कैसे करें? जानिए पूरी बात.

tejaswi yadav-prashant kishor

Bihar Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद के नेता तेजस्वी यादव के बिहार में हर घर में सरकारी नौकरी देने वाले दावे को सीरे से खारिज करते हुए कहा कि या तो वह मूर्ख है या वह सभी को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि जब से बिहार में मतदान की तारीखों का ऐलान हुआ है तब से ही सभी दल एक दूसरे के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अब तेजस्वी पर हमला बोलते हुए प्रशांत ने कहा कि आखिर कोई कैसे उन पर विश्वास करे.

विज्ञापन

क्यों ऐसा बोले पीके?

पीके ने इस कटाक्ष के साथ सिर्फ तेजस्वी पर नहीं, पूरी राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- अगर हम उन पर विश्वास करें तो कैसे जिन्होंने (RJD) ने 18 सालों में युवाओं को सिर्फ 4 से 5 लाख नौकरियां दी. वह अब कह रहे हैं कि अगले 2 सालों में तीन करोड़ नौकरियां देंगे? ये नौकरियां आखिर पैदा कहां होंगी? इसका साफ मतलब है या तो वह मूर्ख है या सबको मूर्ख बना रहे है.

विज्ञापन

तेजस्वी ने किया था दावा

बता दें कि तेजस्वी यादव ने 9 अक्टूबर को बिहार की जनता से वादा कर यह दावा किया था यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो सिर्फ 20 दिनों के अंदर वह बिहार के हर घर में सरकारी नौकरी सुनिश्चित करने वाले कानून को पारित करेंगे. बिहार में 2 चरणों में चुनाव होगा 6 और 11 नवंबर को और 14 को वोटों की गिनती के साथ नतीजों की घोषणा होगी.

विज्ञापन

लालू के लाल कहां से देंगे नौकरियां?

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री 2 करोड़ नौकरियां नहीं दे पाए तो लालू के लाल, 15 साल जंगलराज के मुखिया नौकरियां देंगे. बिहार प्रदेश में कुल साढ़े 26 लाख ही सरकारी नौकरियां हैं. इस पर उन्होंने कहा जनता भाई समझदार है वो न नीतीश के 10 हजार में मानेगी और न ही राजद के झूठे वादे में फंसेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ