Bihar Chunav 2025: NDA में सीटों पर 'फंसा' पेच, क्या पटना मीटिंग से पिघलेगी बर्फ?

Bihar Election 2025: प्रदेश में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, यहां दो चरणों में चुनाव होने हैं. यहां 6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. फिलहाल भाजपा और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ है.

Bihar Assembly Elections 2025, NDA seat sharing, BJP-JDU alliance, Patna meeting, Nitish Kumar, Chirag Paswan, Dharmendra Pradhan, Bihar polls schedule, election dates Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हैं. इन दिनों NDA, इंडिया ब्लॉक समेत अन्य राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में जुटे हैं. वहीं, गठबंधन पार्टियों में सीट शेयरिंग पर माथापच्ची जारी है.

जानकारी के अनुसार सत्ताधारी एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सब कुछ ठीक नहीं है. बीजेपी बिहार चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने इस विवाद को सुलझाने के लिए पटना में आज पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में JDU, LJAP(RV) और अन्य सहयोगी दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इसके अलावा आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सरकारी आवास पर भी बैठक है। बताया जा रहा है कि एनडीए इन बैठकों के बाद कभी भी सीट शेयरिंग पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है.

Advertisment

भाजपा और जेडीयू के बीच सीटों की मांग पर फंसा हुआ है पेच

यह बैठकें सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगाने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है. बता दें प्रदेश में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, यहां दो चरणों में चुनाव होने हैं. यहां 6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा और जेडीयू के बीच सीटों की मांग पर पेच फंसा हुआ है.

बीजेपी 102 सीटें तो जेडीयू 105 सीटों पर दावा ठोक रही

भाजपा को लगभग 102 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू 105 सीटों पर दावा ठोक रही है. इस बीच चिराग पासवान ने अपनी सीटों की डिमांड को मजबूती से रखा है. बताया जा रहा है कि चिराग ने 20 विधनसभा सीट मांगी हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि हर कदम पर लड़ना सीखो… जो सीधे तौर पर गठबंधन के भीतर चल रही खींचतान की तरफ इशारा कर रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ