Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे पर चिराग पासवान 'आक्रमक', BJP संगठन महामंत्री से हुई अहम बैठक

Bihar Election 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. प्रदेश में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं. इस बार चुनाव आयोग ने एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 सीमित रखने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को वोटिंग में किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा मोबाइल फोन को मतदान केंद्र के कमरे के बाहर तक ले जाने की अनुमति होगी.

chirag Paswan announce three important announcement

चिराग पासवान

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां प्रत्याशियों के ऐलान और सीट शेयरिग का फॉर्मूला तय करने में जुट गई हैं. इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोद) के अध्यक्ष चिराग पासवान और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के बीच पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है. सूत्रों के अनुसार यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली, फिलहाल बैठक में कोई नतीजा नहीं आया है. लेकिन जल्द दोनों NDA गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे.

एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 सीमित

बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. प्रदेश में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं. इस बार चुनाव आयोग ने एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 सीमित रखने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को वोटिंग में किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा मोबाइल फोन को मतदान केंद्र के कमरे के बाहर तक ले जाने की अनुमति होगी.

Advertisment

चिराग पासवान को बिहार में अपनी पार्टी के लिए अधिक सीटें चाहिए

पिछले चुनाव पर नजर डालें तो चिराग पासवान जो 2020 के चुनावों में अपनी आक्रामक रणनीति दिखाई थी. बीते दिनों ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह BJP नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल रहेंगे लेकिन उन्हें बिहार में अपनी पार्टी के लिए अधिक सीटें चाहिए. विनोद तावड़े जो BJP के संगठन महामंत्री के रूप में बिहार की सियासत को संभाल रहे हैं उन्हें चिराग पासवान और JD(U) के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बैठक में कुल 243 सीटों में रालोद को 20-25 सीटें देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है

सूत्रों के अनुसार बैठक में कुल 243 सीटों में रालोद को 20-25 सीटें देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है. बताया जा रहा है कि कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में जहां पासवान समुदाय का वोट बैंक मजबूत है वहां रालोद के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. लेकिन संतुलन बनाने के लिए अन्य जगहों पर एनडीए दूसरे घटक दलों को प्राथमिकता दे सकती है. सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान 30 सीटों पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते अभी रालोद के साथ बीजेपी का सीट शेयरिंग पर कोई फाइनल निर्णय नहीं हुआ है चर्चाओं का दौर जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ