पीएम मोदी का 'मास्टर प्लान', अगले ढाई महीने में 10 बार करेंगे बिहार का दौरा

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए पीएम मोदी अगले ढाई महीने में 10 बार बिहार का दौरा करने वाले हैं। बीजेपी-जेडीयू इस बार बिहार में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली है।

pm modi bihar news
विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिसको लेकर पीएम मोदी ने खुद जिम्मेदारी उठाई है। पीएम मोदी करीब 10 बार बिहार का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान बिहार के हर प्रमंडल में रैली करने वाले हैं। बता दें, बिहार में कुल 9 प्रमंडल हैं, जहां पीएम मोदी रैली करते हुए दिखाई देंगे।

हर दौरे पर करेंगे करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए पीएम मोदी के ये दौरे काफी अहम होने वाले हैं। पीएम के सभी दौरे 1 जुलाई से 15 सितंबर के बीच तय किए गए हैं। इस दौरान प्रत्येक दौरे पर मोदी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बिहार चुनाव से पहले अगस्त में पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन भी हो सकता है। पिछली बार पीएम मोदी ने सीवान में बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की थी।

Advertisment

बीजेपी-जेडीयू साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

पिछली बार की तरह इस बार भी रैलियों में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी जेडीयू नेताओं पर होने वाली है। पीएम मोदी के सभी दौरे केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह समन्वित करेंगे। एकबार फिर से बीजेपी-जेडीयू साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन चेहरा केवल पीएम मोदी का होने वाला है।

दूसरी तरफ भाजपा ने भी बिहार चुनाव को पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने का फैसला किया है। जिससे भाजपा स्वर्ण और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश करेगी, लेकिन चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन सीएम का चेहरा उनको घोषित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ