RJD ने वोटर लिस्ट रिव्यू के फैसले का किया विरोध, मंडल बोले- 'आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण'

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन ने वोटर लिस्ट के रिव्यू करने का फैसला किया है। इस आदेश के बाद आरजेडी बिफर गई है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि हम इस निर्णय का हर स्तर पर विरोध करेंगे। पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट…

Bihar Election 2025

बिहार आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल (Pic Credit-X)

Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ा ऐतराज जताया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसे पूरी तरह “गलत और पक्षपातपूर्ण” कदम बताया है।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मंडल ने आरोप लगाया कि, “चुनाव आयोग द्वारा प्रमाण-पत्र के आधार पर नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को जिस तरह से अचानक शुरू किया गया है, उसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को मिलना तय है।” उन्होंने कहा कि यह फैसला जनभावनाओं के खिलाफ है और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजद ने इस मुद्दे को चुनाव आयोग की हालिया बैठक में भी गंभीरता से उठाया था। हमने आयोग को साफ शब्दों में कह दिया है कि इस निर्णय का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे। चुनाव आयोग को निष्पक्षता बरतनी चाहिए, न कि किसी दल विशेष के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहिए।

प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी

राजद नेता का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची में फेरबदल का कोई औचित्य नहीं है और यह संकेत करता है कि कहीं न कहीं प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विज्ञापन

राजद के इस बयान से साफ है कि बिहार में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और निष्पक्षता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच अविश्वास की खाई और गहरी हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ