बिहार में पुलिस का एक्शन, अपराधियों के पीछे खुद पिस्टल लेकर दौड़े SP

एडीजी कुंदन कृष्णन और पंकज दराद के चेतावनी भरे बयान का असर अब दिखने लगा है। अपराधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी खुद पिस्टल लेकर दौड़ते नजर आए।

Bihar Crime Latest Update
विज्ञापन

(सौरभ कुमार, पटना): बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजी कुंदन कृष्णन और पंकज दराद के चेतावनी भरे बयान का असर अब दिखने लगा है। उन्होंने साफ कहा था कि अगर अपराधी पुलिस पर हथियार तानेंगे, तो उनके खिलाफ वैसी ही कार्रवाई होगी। इस बयान के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। इसका उदाहरण सोमवार की रात देखने को मिला, जब रोहतास SP रौशन कुमार खुद पिस्टल लेकर बदमाशों को दौड़ाते नजर आए।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की है। यहां पर जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प तेज हो गई और गोलियां भी चलने लगीं। हालांकि, इस झड़प में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

जब एसपी ने निकाली पिस्टल

जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास SP रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालात को काबू करने के लिए उन्होंने खुद पिस्टल निकालकर बदमाशों को खदेड़ना शुरू कर दिया। SP को ऐसा करते देख दूसरे पुलिसकर्मी भी हथियार निकालकर एक्टिव हो गए। पुलिस की इस तेज कार्रवाई को देखकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने हथियार जब्त किए और कई लोगों को हिरासत में भी लिया।

पुलिस की पूछताछ जारी

घटना स्थल पर मौजूद रोहतास एसपी रौशन कुमार ने मामले की पूरी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा पुलिस को जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई, जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है, साथ ही इस घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ