लैंड फाॅर जाॅब मामले में राबड़ी-तेजप्रताप की मुश्किलें बढ़ी, ईडी आज करेगी पूछताछ

लैंड फाॅर जाॅब मामले में आज ईडी के पटना स्थित ऑफिस में तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। बता दें कि इस मामले में ईडी पहली बार तेज प्रताप यादव से पूछताछ करेगी।

Land for Job Case

Rabri Devi And Tej Pratap Yadav

बिहार में इन दिनों बयानों को लेकर वैसे भी सियासत गरमाई हुई है। इस बीच लैंड फाॅर जाॅब मामले में आज ईडी के पटना स्थित ऑफिस में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ होगी। जानकारी के अनुसार ईडी ने आज दोनों नेताओं को पटना वाले ऑफिस में बुलाया है। ईडी ने तेजप्रताप यादव को समन भी जारी किया है। बता दें कि इस मामले में ईडी पहली बार लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप से पूछताछ करेगी।

इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फाॅर जाॅब केस में मंगलवार 11 मार्च को सुनवाई हुई थी। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। सभी आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। बता दें कि इससे पहले लैंड फाॅर जाॅब मामले में 20 जनवरी 2024 को ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

बता दें कि उस वक्त ईडी ने लालू यादव से 50 से ज्यादा सवाल पूछे थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू ईडी के अफसरों पर गुस्सा हो गए थे। वहीं तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ हुई थी। इस मामले में अब तक जांच एजेंसियां लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा, हदयानंद चौधरी और अमित कात्याल को आरोपी बना चुकी है।

जानें क्या हैं लैंड फाॅर जाॅब केस?

सीबीआई का आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते उन्होंने लैंड फाॅर जाॅब स्कैम को अंजाम दिया। इस दौरान नौकरी देने के बदले उनके परिवार से लालू यादव ने औने-पौने दामों में जमीन ट्रांसफर करवाई। ये नौकरियां रेलवे के मुंबई, जयपुर, कोलकाता, जबलपुर और हाजीपुर जोन में दी गई। जांच के अनुसार लालू के परिवार ने 1 लाख स्क्वायर फीट जमीन मात्र 26 लाख रुपये में हासिल कर ली। जबकि उस समय के सर्किल रेट के अनुसार जमीन की कीमत 4.39 करोड़ रुपये थी। लैंड ट्रांसफर के मामले में ज्यादातर लोगों को कैश में भुगतान किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ