बिहार कांग्रेस नेता पर लगा बड़ा आरोप, ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bihar News: बिहार में एक कांग्रेस नेता पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद से कांग्रेस नेता पूरे बिहार में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बिहार के भागलपुर से निर्भय चौबे की रिपोर्ट।

Bihar News, Bihar Police, बिहार न्यूज, बिहार पुलिस, कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता सुनील तिवारी पर लगा यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में कांग्रेस नेता सुनील तिवारी पर उनकी ही नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नौकरानी का आरोप है कि कांग्रेस नेता उसका लगातार तीन वर्षों से यौन शोषण कर रहे थे। इस बीच नेता ने उसका गर्भपात कराया और जान से मारने की धमकी भी दी।

3 साल तक यौन शोषण करने का आरोप

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 5 वर्ष पूर्व उसके पति का देहांत हो चुका है। इसके बाद से वह कांग्रेस नेता सुनील तिवारी की बतौर नौकरानी कार्य रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सुनील तिवारी ने तीन साल तक झूठे वादे और प्रलोभन देकर उनका यौन शोषण किया इस दौरान दो बार उनके गर्भ में पल रहे शिशु का जबरन गर्भपात भी करवाया गया। सुनील तिवारी ने उन्हें काम के बदले 4000 मासिक वेतन देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें कभी 500 तो कभी 1000 ही मिलते रहे। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने संबंध को समाप्त कर दिया तो सुनील तिवारी ने उन्हें और उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। यहां तक कि वे उनके ससुराल पहुंचकर उनके सास-ससुर को धमकाने लगे और यह दबाव बनाने लगे कि उसे उनके हवाले कर दिया जाए।

Advertisment

मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता

इस पूरे मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर सुनील तिवारी और पीड़िता के बीच हुई बातचीत का वॉइस मैसेज वायरल हो गया। इस वायरल ऑडियो में कथित रूप से सुनील तिवारी पीड़िता से भावनात्मक अपील करते सुनाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता मुझे बताइए मैंने क्या गलती की है मैं आपके मांग में सिंदूर भरने को तैयार हूं, जितनी जमीन चाहिए ले लीजिए जितना पैसा चाहिए ले लीजिए लेकिन पीड़िता इस बातचीत में स्पष्ट रूप से कहती हैं कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती और न ही उनके घर में काम करना चाहती है।

कांग्रेस नेता ने आरोपों को किया खारिज

जब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता सुनील तिवारी से मीडिया ने बात की तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा यह सब झूठ है मुझे फंसाने की साजिश की जा रही है। कोई भी किसी के खिलाफ थाने में शिकायत दे सकता है। इसका यह मतलब नहीं कि वह दोषी है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी छवि को खराब करने की साजिश रची जा रही है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के द्वारा सुनील तिवारी के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ