CM नीतीश कुमार की रिव्यू मीटिंग, बोले- खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकारी, फर्ज निभाएं अधिकारी

Bihar CM Review Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें बाढ़ से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए पहले से इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Bihar CM Nitish Kumar Review Meeting

Bihar CM Nitish Kumar Review Meeting

विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar Review Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बाढ़ से होने वाले नुकसान से निपटने से इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित संबंधित विभाग के मंत्रीगण, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भी बैठक से जुड़े रहे।

जिम्मेदारी अच्छे से निभाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ दोनों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग के अधिकारी और जिलाधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहें। सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट रहे और पता लगाए कि क्या-क्या करने की जरूरत है, ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। अधिकारी अपना फर्ज और जिम्मेदारी अच्छे से निभाएं।

Advertisment

भू-जलस्तर पर नजर रखने के आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें। उसके अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण रखें। वे क्षेत्रों में जाएं और वस्तु स्थिति की जानकारी लें और लोगों को जागरूक करें। जिलाधिकारी क्षेत्र में लोगों से बात करें और पिछले वर्षों में आपदा की स्थिति में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए आपदा से निपटने हेतु कार्ययोजना बनाएं। भू-जलस्तर पर नजर रखें और पेयजल का इंतजाम रखें। हर घर नल का जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह मेंटेन रखें। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर कार्य किए जा रहे हैं, इसकी सतत निगरानी करें और इसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ