CM नीतीश कुमार ने मधुबनी को दी 1000 करोड़ की सौगात; जिले में 130 प्रोजेक्ट की शुरुआत

Bihar CM Nitish Kumar Gave 1000 Crores Gift to Madhubani: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले को 1000 करोड़ सौगात दी।

Bihar CM Nitish Kumar Gave 1000 Crores Gift to Madhubani
विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar Gave 1000 Crores Gift to Madhubani: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी ‘प्रगति यात्रा’ पर है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार राज्य के जिले और क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं, साथ ही वह नए प्रोजेक्ट की सौगात भी दे रहे हैं। इसी के तहत सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के लोगों को 1000 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। सीएम नीतीश कुमार ने जिले में 1000 करोड़ की लागत के अलग-अलग 140 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Advertisment

दुर्गीपट्टी गांव भी गए सीएम नीतीश

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी गांव भी गए। यहां उन्होंने महादलित दालान, पक्की नाली-गली, आंगनबाड़ी केन्द्र, सोलर स्ट्रीट लाइट, हर घर नल का जल और अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गीपट्टी में अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और मनरेगा पार्क का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को फायदा मिलेगा।

सुक्की गांव को सीएम की सौगात

इस यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खजौली प्रखंड के सुक्की गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में मौजूद निरिक्षण स्थल पर गए। यहां उन्होंने पुरानी कमला धार, जीवछ कमला, जीवछ नदी और पुरानी कमला नदी को रिनोवेट करने वाले प्रस्ताव की जानकारी ली। साथ ही इससे सिंचाई बढ़ाने और बाढ़ न्यूनीकरण के काम की भी जानकरी ली। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी रहने से किसानों के मखाना, सिंघाड़ा, मछली आदि के पैदावार में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ