CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, महंगाई भत्ता बढ़ाकर कर्मचारियों को दिया दिवाली और छठ का तोहफा

Nitish Kumar Announcement: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है. आज कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री ने सर्वसम्मति से 129 एजेंडों पर मुहर लगाई है.

Nitish Kumar | Bihar Elections 2025 | JDU

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार कई घोषणाएं कर चुके हैं.

विज्ञापन

Nitish Kumar Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई भत्ते को बिहार में भी लागू करने का फैसला लेकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली और छठ का तोहफा दे दिया है. कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के अनुसार, अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते के अनुसार वेतन मिलेगा और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से मिलेगा.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की एक और बड़ी घोषणा, विकास मित्र को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे ओर बढ़ेगा परिवहन भत्ता

Advertisment

कैबिनेट में पेश किए गए 129 एजेंडे

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 129 एजेंडा मंजूर करके तुरंत प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया. कैबिनेट की मीटिंग में पेश किए गए एजेंडे बिहार के लिए सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए थे, जिसमें नेशनल हेल्थ मिशन के तहत नियुक्त सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के मानदेय में 10% की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला भी शामिल है. साथ ही नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर बिहार में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया और फैसले को लागू कर दिया.

पदों का सृजन और पुनर्गठन किया गया

बता दें कि कैबिनेट में मंजूर किए गए एजेंडे में प्रदेश में होने वाली नई नियुक्तियों और अलग-अलग विभागों से जुड़े प्रस्तावों भी शामिल थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है. 7 निश्चय कार्यक्रम के तहत ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ में ग्रेजुएट कर चुके युवाओं को भी शामिल करने का फैसला किया गया है. कैबिनेट में बिहार सचिवालय में आशुलिपिक सेवाएं देने के लिए अलग-अलग ग्रेड के पदों का पुनर्गठन करने का फैसला किया गया. वरीयता प्रधान आप्त सचिव के पद का सृजन करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य चुनाव आयोग के द्वारा अलग-अलग मदों में खर्च की जाने वाली राशि से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी. कंट्रोल कमांड सेंटर के निर्माण के लिए 9.15 करोड़ रुपये के फंड का प्रस्ताव मंजूर किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ