Bihar Chunav Exit Poll Result 2025: बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलने के 5 कारण, तुरुप का पत्ता बने नीतीश कुमार

Bihar Chunav Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एग्जिट पोल पर विश्वास करें तो एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में एनडीए की जीत का सारा श्रेय नीतीश कुमार की नीतियों को दिया जाए तो गलत नहीं होगा. जानें, NDA को बहुमत मिलने के 5 कारण

nitish kumar
विज्ञापन

Bihar Chunav Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर एनडीए को बहुमत मिलने के पीछे स्पष्ट तौर पर नीतीश कुमार की नीतियों को क्रेडिट दिया जाए तो गलत नहीं होगा. इसका अंदाजा बिहार चुनाव के दौरान ही महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनों को देख हो गया था. नीतीश को सबसे बड़ा फायदा बिहार में शराबबंदी से मिला. महिलाओं को डर था कि अगर महागठबंधन की सरकार सत्ता गई तो कहीं शराबबंदी खत्म न कर दी जाए और घरों में फिर लड़ाई-क्लेश होने लगे. शराबबंदी की वजह से महिलाओं को गली-मोहल्लों में शराब ठेकों के बाहर मनचलों की भीड़ से भी निजात मिली हुई थी. यह भी एक वजह थी कि महिलाओं का रुझान बिहार चुनाव में नीतीश कुमार और एनडीए की तरफ ज्यादा रहा.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा

एग्जिट पोल के संकेत बताते हैं कि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपना भरोसा जताया है. कई एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि नीतीश कुमार की छवि और उनके शासन (governance) को जनता का समर्थन मिला है, जिससे JDU को बड़ी कामयाबी मिली है.

Advertisment

बंपर वोटिंग का फायदा नीतीश को जाता दिख रहा

बिहार के दोनों चरण में हुई बंपर वोटिंग का फायदा नीतीश कुमार और एनडीए को होता दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने से इसका संकेत है. बंपर वोटिंग हमेशा सत्ता बदलने के संकेत नहीं देती. ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने निकलीं महिलाओं ने यह स्पष्ट तौर पर दिखाया कि उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

महिलाओं से जुड़ी नीतियों का नीतीश को फायदा

महिलाओं का झुकाव नीतीश कुमार और एनडीए की ओर होने का सबसे बड़ा कारण बिहार सरकार की महिलाओं को लेकर लागू की नीतियां और घोषणाएं रहीं. 2005 में नीतीश कुमार बिहार में सत्ता में एंट्री करते ही यह बात समझ चुके थे कि महिला मतदाताओं का प्रदेश में अहम रोल होगा, क्योंकि यहां की महिलाएं अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा जागरूक हैं. 10 हजार रुपये जैसी योजनाओं को महिला फ्री नहीं, अपना हक समझती हैं.

प्रशांत किशोर ने महागठबंधन को पहुंचाया नुकसान

विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाई हो सकती है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से एनडीए को फायदा हुआ. हालांकि, एग्जिट पोल्स में जन सुराज को बहुत कम सीटें मिलने का अनुमान है.

विज्ञापन

महागठबंधन का निराशाजनक प्रदर्शन

JOURNO MIRROR और DB LIVE ELECT LINE के दो एग्जिट पोल को छोड़ लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया है और अनुमान लगाया है कि उन्हें 2020 में जीती गई सीटों से भी कम सीटें मिलेंगी, जिससे एनडीए की बढ़त स्पष्ट हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ