RJD को चुनाव से पहले मिला एक और झटका, अब इस विधायक ने थमाया इस्तीफा

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को बार-बार अपने विधायकों से धोखा मिल रहा है. भरत बिंद के बाद अब मोहनिया सीट की विधायक संगीता कुमारी ने भी इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से खबर है कि वे बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं.

tejashwi yadav
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है. मोहनिया विधानसभा सीट से राजद (RJD) की विधायक संगीता कुमारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, संगीता कुमारी अब BJP में शामिल हो सकती हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के सिंबल पर मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है. उनके इस्तीफे के बाद राजद खेमे में हलचल तेज हो गई है.

BJP में जाने की अटकलें

बता दें कि संगीता कुमारी भी कैमूर जिले से ही है. कल कैमूर जिले के एक और विधायक भरत बिंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. वे भभुआ सीट से विधायक थे. अब मोहनिया सीट की विधायक संगीता कुमारी ने भी पद छोड़ दिया है. भरत बिंद और संगीता कुमारी ने 2024 राजद का साथ छोड़ दिया था. इसका कारण पार्टी से नाराजगी मानी जा रही थी. इसके बाद दोनों ने बीजेपी के साथ जुड़ने का फैसला लिया था.

Advertisment

इसका क्या असर होगा?

संगीता कुमारी और भरत बिंद का इस्तीफा RJD के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर 2025 विधानसभा चुनावों के संदर्भ में. उनके इस्तीफे से पार्टी के भीतर नेताओं की नाराजगी को उजागर किया है, जो आगामी चुनावों में राजद की रणनीतियों पर असर डाल सकता है.

बिहार की राजनीति में दल-बदल की लहर

जब से बिहार में चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ है तब से यहां की राजनीति में लगातार दल-बदल की घटनाएं हो रही हैं. इससे पहले भी कई नेता अपने-अपने दलों को छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ