LIVE | Bihar Chunav Phase 2 Voting: बिहार में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न, रिकॉर्ड 68.52% हुई वोटिंग

Bihar Chunav 2nd Phase Voting LIVE Updates: बिहार में आज दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं और वोटिंग ठीक 7 बजे शुरू हो गई है. वहीं आज 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है, जिसका फैसला 3.70 करोड़ वोटर्स करेंगे. आज मतदान के बाद एग्जिट पोल आएंगे और फिर 14 नवंबर को मतगणना के बाद फैसला होगा कि बिहार में सरकार कौन बनाएगा?

Bihar Chunav 2nd Phase Voting

Credit- News 24 GFX

Bihar Vidhan Sabha Chunav Phase Voting LIVE: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर आज दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं. 20 जिलों में 122 सीटों पर सुबह ठीक 7 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. आज बिहार के 3.70 करोड़ मतदाता 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. वहीं वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 4109 संवेदनशील बूथ हैं. बता दें कि पहले चरण में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बिहार के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है.

विज्ञापन

12 मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी

दूसरे फेज के चुनाव में 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें बिहार की वर्तमान नीतीश कुमार सरकार के 12 मंत्री भी शामिल हैं. 1302 प्रत्याशियों में 1165 पुरुष, 135 महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है. दूसरे चरण में इन 12 मंत्रियों सिकंदरा से बिजेंद्र प्रसाद यादव, झंझारपुर से नीतीश मिश्र, फुलपरास से शीला मंडल, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, हरसिद्धी से कृष्णानंद पासवान, सिकटी से विजय कुमार मंडल, धमदाहा से लेसी सिंह, अमरपुर से जयंत राज, गया टाउन से डॉ प्रेम कुमार, चकाई से सुमित कुमार सिंह, चैनपुर से जमा खान, बेतिया से रेणु देवी की किस्मत का फैसला होगा.

विज्ञापन

इन 20 जिलों में वोटिंग आज

दूसरे चरण में आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर जिलों में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी. वहीं मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है और बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक के लिए सील कर दिया गया है तो आज बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार में 66.91% हुआ मतदान

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार में कुल 66.91% मतदान हुआ; 1951 में हुए पहले बिहार चुनाव के बाद से यह सबसे ज़्यादा है.

बिहार में महिला मतदाताओं का मतदान इतिहास में सबसे ज़्यादा रहा.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: एग्जिट पोल कब सही था?- पप्पू यादव

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'एग्जिट पोल कब सही था?... आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन बढ़ा कहां है?... मेरा मानना ​​है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है। बिहार के अपने अनुभव से मुझे लगता है कि या तो त्रिशंकु स्थिति होगी, या फिर महागठबंधन सरकार बनाएगा...'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार चुनाव में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया- CEC

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार चुनावों पर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'आज, मतदाताओं ने भी स्वतंत्र भारत में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज़्यादा, लगभग 66.9%, मतदान किया. महिलाओं ने चुनाव आयोग में अपना पूरा विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक का सबसे ज़्यादा, 71% मतदान हुआ है. बिहार में हुए इन पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनावों ने पूरे भारत को एक सबक सिखाया है. चुनाव आयोग हमेशा अपने मतदाताओं के साथ खड़ा रहा है, उनके साथ खड़ा है, और आगे भी खड़ा रहेगा.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक थे- मुख्य चुनाव आयुक्त

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार चुनावों पर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, '2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक थे. सबसे पहले, 7.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में भाग लिया. सभी राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर के चुनाव कार्यकर्ताओं और लगभग 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की भागीदारी. चुनाव कार्यकर्ताओं के अथक और पारदर्शी प्रयासों के कारण, बिहार के 38 जिला मजिस्ट्रेटों में से किसी को भी एसआईआर के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने दिया इस्तीफा

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. शकील अहमद यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: BJP आगे नहीं बढ़ पाएगी- कांग्रेस नेता

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शकील अहमद खान ने कहा, 'वर्तमान जाएगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक नई सरकार बनेगी. महागठबंधन सीटों में बढ़ोतरी करेगा और सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक हासिल करेगा. भाजपा आगे नहीं बढ़ पाएगी क्योंकि बिहार के लोग पिछले 20 वर्षों से बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं. राज्य में व्यवस्थित भ्रष्टाचार है.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार की जनता NDA को जीत दिलाने के लिए कर रही काम- सम्राट चौधरी

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 'बिहार की जनता एनडीए को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए काम कर रही है.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: तेजस्वी यादव अपनी सीट हार गए हैं, कांग्रेस का सफाया हो गया- BJP सांसद

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार भाजपा के सह-प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, 'मैं बिहार के मतदाताओं, खासकर बहनों, माताओं और युवाओं को बधाई देना चाहता हूं... बिहार के मतदाता जागरूक हैं. पीएम मोदी के काम और नीतीश कुमार पर उनके विश्वास ने लोगों को एनडीए के पक्ष में वोट दिया है. तेजस्वी यादव खुद अपनी सीट हार गए हैं और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है. एनडीए सरकार बनाने जा रहा है.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार में इस बार बदलाव होगा- RJD सांसद मीसा भारती

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार चुनाव पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, 'इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है. पिछले 20 सालों से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, न ही कोई कारखाने लगे. इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में वोट कर रही हैं. जब भी मतदान प्रतिशत ज़्यादा होता है, बदलाव होता है.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: कैमूर में EVM मशीनों को किया गया सील

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार के कैमूर में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद मोहनिया में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: पश्चिम चंपारण में EVM और वीवीपेट मशीनों को किया गया सील

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार के पश्चिम चंपारण में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: EVM और VVPAT मशीनों को किया जा रहा सील

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: दोपहर 3 बजे तक 60.40% मतदान हुआ दर्ज

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 60.40 प्रतिशत मतदान हुआ.

सबसे अधिक मतदान किशनगंज जिले में 66.10 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 प्रतिशत, जमुई में 63.33 प्रतिशत और बांका में 63.03 प्रतिशत मतदान हुआ.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: 111 वर्ष महिला ने डाला अपना वोट

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान छातापुर विधानसभा क्षेत्र में 111 वर्षीय नसीमा खातून ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने वोट देकर अपना फर्ज निभाया.'

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: शिवहर में हिरासत में लिए गए 13 लोग

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में शिवहर जिले के शिवहर और बेलसंड इलाके में विभिन्न पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी के आरोप मे 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. SDPO सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: फर्जी वोट डालते 5 युवक गिरफ्तार

मोतिहारी जिले में ढाका विधानसभा क्षेत्र के कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र में हसीबुल्ला, सुल्तान अहमद और आसिफ अनवर को अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर किसी दूसरे के नाम पर फर्जी वोट देने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है. मोतिहारी के ही चिरैया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-1 और बूथ नंबर-2 पर चंदन कुमार समेत 2 युवकों को फर्जी वोट डालने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया. वोटिंग में बाधा डालने के आरोप में पोलिंग एजेंट रंजन कुमार को पकड़ा गया है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: अररिया से कांग्रेस उम्मीदवार का जीत का दावा

बिहार के अररिया विधानसभा क्षेत्र में फारबिसगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास कहते हैं कि मुझे लगता है कि फारबिसगंज विधानसभा सीट पर पहली बार लोग जाति और समुदाय से ऊपर उठकर मुद्दों पर वोट कर रहे हैं. फारबिसगंज में कई मुद्दे हैं। किसान परेशान हैं. कुछ दिन पहले हमने बाढ़ का सामना किया था. अगर तटबंध बना होता तो फारबिसगंज के किसान खुश होते. हम सीमांचल क्षेत्र से आते हैं, परमान नदी सालों से हमारे लिए अभिशाप रही है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. हम नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात करते हैं. अगर मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो यह धरती ऐतिहासिक होगी.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान

पश्चिमी चंपारण में 48.91, पूर्वी चंपारण में 48.01, शिवहर में 48.23, सीतामढ़ी में 45.28, मधुबनी में 43.39, सुपौल में 48.22, अररिया में 46.87, किशनगंज में 51.86, पूर्णिया में 49.63, कटिहार में 48.50, भागलपुर में 45.09, बांका में 50.07, जमुई में 50.91, नवादा में 43.45, गयाजी में 50.95, जहानाबाद में 46.07, अरवल में 47.11, औरंगाबाद में 49.45, रोहतास में 45.19, कैमूर में 49.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया मतदान

भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. अश्विनी चौबे ने कहा कि काफी सही ढंग से सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. अमित शाह जी ने कहा था कि 160 सीटें आएंगी, हम 200 सीट जीत रहे हैं. बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार बनने जा रही है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: अररिया में BJP-कांग्रेस के समर्थक भिड़े

अररिया के फारबिसगंज में BJP और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए. हालात देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग करते हुए बीच बचाव करना पड़ा. घटना फारबिसगंज कॉलेज के पोलिंग बूथ नंबर 198 की है. कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि BJP विधायक और NDA उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस के वोटरों को पटक-पटक कर मारो. यह सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया. SDO रंजीत कुमार का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं हुआ और अब मामला शांत है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान

पश्चिमी चंपारण में 32.39, पूर्वी चंपारण में 31.16, शिवहर में 31.58, सीतामढ़ी में 29.81, मधुबनी में 28.66, सुपौल में 31.69, अररिया में 31.88, किशनगंज में 34.74, पूर्णिया में 32.94, कटिहार में 30.83, भागलपुर में 29.08, बांका में 32.91, जमुई में 33.69, नवादा में 29.02, गयाजी में 34.07, जहानाबाद में 30.36, अरवल में 31.07, औरंगाबाद में 32.88, रोहतास में 29.81, कैमूर में 31.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates:

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कहते हैं कि बिहार के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है. महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ वोट डाल रही हैं. रुझानों के आधार पर, नतीजे उम्मीद से ज्यादा एनडीए के पक्ष में आने की उम्मीद है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: मनोज झा बोले बदलाव दे रहा है दस्तक

RJD सांसद मनोज झा कहते हैं कि पहले चरण में जो बदलाव हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा था, वो अब बदलाव की एक बड़ी लहर में बदल रहा है.. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपी के सीएम और अनगिनत अन्य मंत्रियों ने बिहार में माहौल बदलने की पूरी कोशिश की, ताकि कोई भी रोजगार, पलायन या सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा न कर सके, लेकिन बिहार अपने माहौल से विचलित नहीं हुआ है. 14 नवंबर को यह माहौल और मजबूत होगा और 18 नवंबर को जो भी होगा, होगा.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: JDU सांसद संजय झा की वोट अपील

बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर JDU सांसद संजय झा कहते हैं कि आज अंतिम चरण का चुनाव है. लोग देख रहे हैं कि मतदाताओं में वोट डालने के लिए कितना उत्साह है, जो सबसे अच्छी बात है. बिहार में सुशासन, शांति और विकास के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं. यह बहुत ही सकारात्मक संकेत है. लगता है कि पहले चरण में हमारे पक्ष में बहुत बड़े अंतर से वोट पड़े हैं.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: JDU नेता नीरज कुमार का तेजस्वी यादव पर बयान

बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर JDU नेता नीरज कुमार कहते हैं कि आजाद भारत में पहली बार बिहार में लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर मतदान किया है. महिलाओं के मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है. मेरा निजी अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा है कि वे विकास के लिए वोट कर रहे हैं. तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर घर से बाहर भी नहीं निकलते, लेकिन अब अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: 9 बजे तक 13.31 प्रतिशत मतदान

पश्चिमी चंपारण में 15.04, पूर्वी चंपारण में 14.11, शिवहर में 13.94, सीतामढ़ी में 13.49, मधुबनी में 13.25, सुपौल में 14.85, अररिया 15.34, किशनगंज में 15.81, पूर्णिया में 15.54, कटिहार में 13.77, भागलपुर में 13.43, बांका में 15.14, जमुई में 15.77, नवादा में 13.46, गयाजी में 15.97, जहानाबाद में 13.81, अरवल 14.95, औरंगाबाद 15.43, रोहतास में 14.16, कैमूर 15.08 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: जीतन राम मांझी की वोट अपील

बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री सीएम जीतन राम मांझी ने कहा के मैं तहे दिल से जनता से अपील करता हूं कि जिस तरह उन्होंने 6/11 को वोट दिया था, उसी तरह इस बार भी एनडीए के पक्ष में अधिक प्रतिशत वोट करें. क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार सत्ता में है. नरेंद्र मोदी ने 'पूर्वोदय' की कल्पना की है, जिसमें बिहार भी शामिल है. यहां जो भी आवंटन मिलना था, हमें उसका चार गुना मिला है. इससे अच्छी सरकार कोई नहीं है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: इन बूथों पर खराब हुई वोटिंग मशीन

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में बांका के कटोरिया में बूथ नंबर 76 पर EVM खराब होने से अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है. किशनगंज के बूछ 299 में EVM खराब होने से 45 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ. औरंगाबाद के ओबरा में दाउदनगर के बूथ में EVM में खराबी के कारण 40 मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई. जुमई के चकाई विधान सभा के बूथ 301 पर VVPAT मशीन में गड़बड़ी के कारण 40 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ. रक्सौल में नेपाल बॉर्डर पर सख्त चेकिंग हो रही है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी की वोट अपील

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. जिस तरह बिहार की जनता ने पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, वैसा ही उत्साह दूसरे चरण में भी लोगों में देखने को मिल रहा है. बिहार में बदलाव और बिहार के भविष्य के निर्माण के लिए वोट देने निकले लोगों को हम सलाम करते हैं. बिहार में बदलाव की लहर है. दूसरे चरण के मतदान में भी तेजस्वी यादव और महागठबंधन को अपार जनसमर्थन मिलने वाला है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: शाहनवाज हुसैन ने किया मतदान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्नी रेणु हुसैन के साथ सुपौल में पोलिंग बूथ पर मतदान किया. वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है. मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं. हमने जलपान नहीं किया, पहले मतदान किया. अब घर जाएंगे और फिर नाश्ता करेंगे. बिहार विकास के मुद्दे पर एकजुट है. हमें विश्वास है कि विकास नहीं रुकेगा और तेजी से आगे बढ़ेगा. जनता विकास की धारा को रुकने नहीं देगी. यहां एकतरफा मतदान हो रहा है. लोग विकास के लिए मतदान कर रहे हैं. जंगलराज पार्ट 2 नहीं आएगा.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: पप्पू यादव ने मतदान किया

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया. वहीं वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है. कई बूथों पर EVM मशीन खराब है. लोकतंत्र में ये गलत है. सीमांचल कोसी जिसके साथ खड़ा रहता है सरकार उसकी बनती है।

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: BJP विधायक श्रेयसी सिंह की वोट अपील

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में बूथ नंबर 120 पर BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने मतदान किया. श्रेयसी सिंह ने अपने पैतृक गांव नयागांव मतदान केंद्र 120 पर वोट कास्ट किया. साथ ही लोगों से कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों और सशक्त राज्य बनाने में अपनी भागीदारी दें.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: BJP उम्मीदवार की वोट अपील

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डालने के बाद बिहार के मंत्री और हरसिद्धि सीट से BJP उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि मैंने देवताओं को प्रणाम किया और फिर वोट डाला. यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन वोटिंग में ज्यादा देरी नहीं हुई है. हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं. इसलिए मैं कह सकता हूं कि मैं 50000 वोटों के अंतर से जीतूंगा. एनडीए एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: प्रशांत किशोर की जनता से वोट अपील

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जनता से वोट अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि आज आखिरी चरण के रिकॉर्ड मतदान को तोड़ें. बिहार में बदलाव के लिए वोट करें. अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. पहले चरण से भी ज्यादा वोट करें, ताकि 14 नवंबर को बिहार में एक नई व्यवस्था बने. एक ऐसी व्यवस्था जो आपके बच्चों को शिक्षा और रोजगार दे. अगर आज आप कोई गलती करते हैं, अगर आज चूक जाते हैं, तो अगले पांच साल आपको उसी व्यवस्था के साथ बिताने पड़ेंगे, जो आपको परेशान करती है, उसी भ्रष्टाचार के साथ जो आपको परेशान करता है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: किशनगंज में खराब हुई वोटिंग मशीन

बिहार में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव मतदान चल रहे हैं और वोटिंग सुबह ठीक 7 बजे शुरू हो गई थी, लेकिन किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में EVM खराब होने से वोटिंग 45 मिनट तक रुकी रही. टेक्निशियन ने आकर मशीन को ठीक किया, उसके बाद मतदान शुरू हो पाया. इस दौरान पोलिंब बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन लग गई थी.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: RJD नेता शक्ति सिंह यादव की वोट अपील

RJD नेता शक्ति सिंह यादव कहते हैं कि 16 नवंबर को 121 सीटों पर बदलाव के लिए वोट डाले गए हैं. 80% से ज्यादा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का रुझान दिख रहा है. सत्ता हथियाकर बिहार को अव्यवस्था में धकेलने वालों में बेचैनी है. उन्होंने इसे प्रशासनिक अराजकता का शिकार बना दिया है, लेकिन आज के मतदान में उत्साह, हर जगह लंबी कतारें और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है. बिहार की जनता 18 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव का चेहरा देखना चाहती है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: तारकिशोर प्रसाद का जीतने का दावा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद कहते हैं कि कटिहार के मतदाताओं ने मुझे नवंबर 2005 से आज तक लोगों की सेवा करने का मौका दिया है. डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के लिए विकास कर रही है. हम कटिहार की धरती पर विकास कार्य कर रहे हैं और इसने बदलाव किया है. इसलिए, इसका मतदाताओं पर प्रभाव पड़ा है. लोगों के आशीर्वाद से मैं एक बार फिर जीतूंगा और कटिहार के लोगों की सेवा करूंगा.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: BJP सांसद की पत्नी की वोट अपील

BJP सांसद संजय जायसवाल और उनके परिवार ने बिहार के बेतिया में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. मतदान करने के बाद पूरे परिवार ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई और संजय की पत्नी मंजू चौधरी ने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि वे घर से निकलें, वोट करें और अपनी पसंद का विधायक चुनें. राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएं, ताकि प्रदेश का विकास हो.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: पवन सिंह पत्नी ने किया मतदान

भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने मतदान कर दिया है. वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैं जनता से माफी मांगती हूं, क्योंकि मैं कई जगहों पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन मैं जनता से अनुरोध करती हूं कि मुझे उनकी सेवा करने का मौका देने के लिए उनका समर्थन करें. जनता ने मुझे विजयी बनाने का मन बना लिया है, क्योंकि मुझे उनसे भरपूर समर्थन मिल रहा है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: RJD कैंडिडेट देवा गुप्ता के वर्कर के घर छापेमारी

बिहार में मोतिहारी से RJD उम्मीदवार देवा गुप्ता के एक कार्यकर्ता के घर छापेमारी के दौरान 100 लिफाफों में रखे 340000 रुपये नकद बरामद हुए हैं. इसके अलावा RJD उम्मीदवार का पम्पलेट्स, गमछा और डायरी बरामद की गई है. राजद कार्यकर्ता फैजानुल हक खान उर्फ सबा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: बिहार में दूसरे चरण के मतदान शुरू

बिहार में आज दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव मतदान हो रहे हैं. मॉक पोल हो चुका है और पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं. 20 जिलों में मतदान के लिए कुल 45399 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 4109 संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं. 19 सीटों के 4003 पोलिंग बूथों पर 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. बोधगया के 106 पोलिंग बूथों पर 5 बजे तक और बाकी 41290 पोलिंग बूथों पर 6 बजे तक मतदान चलेगा.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: दिल्ली में धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट

दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाकों के बाद बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. एटीएस के डीआईजी के द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है. सभी धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, पोलिंंग बूथें और सार्वजानिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखे जाने का आदेश दिया किया गया है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: पप्पू यादव ने वोट प्रतिशत पर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है? मतदान कम हुआ है. बिहार एक बड़े बदलाव की तरफ है. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. नई पीढ़ी नया सपना देख रही है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: पोलिंग बूथों पर मॉक पोल जारी

बिहार में सभी 45399 पोलिंग बूथों पर मॉक पोलिंग जारी है. मॉक पोल में 50 बोगस वोट डालकर EVM की चेंकिंग की जाती हैं. मॉक पोल पोलिंग एजेंट के द्वारा किया जाता है. पोलिंग एजेंट के नहीं होने पर मतदान कर्मी के द्वारा मोक पोल किया जाता है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आप मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देख सकते हैं. पहले चरण के मतदान में देखी और आज भी देखेंगे. इससे स्पष्ट है कि जनता बड़े उत्साह के साथ NDA के पक्ष में वोट कर रही है. NDA के लिए हर तरह से चकाचक है.

Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: 7 बजे शुरू होगी दूसरे चरण की वोटिंग

बिहार में आज दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव मतदान हैं. 20 जिलों की 122 सीटों से 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और आज 3.70 करोड़ वोटर्स उनकी किस्मत EVM में कैद कर देंगे, जो 14 नवंबर को खुलेंगी और फिर पता चलेगा कि विधायकी का ताज किस-किस के सिर सजेगा? वहीं यह भी क्लीयर हो जाएगा कि बिहार में नई सरकार कौन बनाएगा? बता दें कि वर्तमान नीतीश कुमार सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर तक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ