Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है. इससे पहले सभी दल अपने प्रचार प्रक्रिया को गति दे रही है. बता दें कि बीजेपी और जेडीयू दोनों ही बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. इसलिए, भाजपा का कैंपेनिंग मॉड्यूल बाकियों से काफी अलग और आकर्षक लग रहा है. बीजेपी ने अपने सांसदों और मुख्यमंत्रियों को भी बिहार में जीत के लिए मैदान में उतार दिया है. वहीं, खुद प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार में कई रैलियां और जनसभाएं करने वाले हैं. आइए जानते हैं इनका पूरा शेड्यूल.
PM 12 तो अमित शाह की 25 रैलियां फिक्स
बिहार बीजेपी के प्रभारी दिलीप जायसवाल ने साफ कर दिया है कि बिहार में भाजपा की जीत के लिए स्वयं पीएम मोदी भी लोगों से संबोधित होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में चुनाव के लिए 10 से 12 रैलियां करेंगे. उनकी पहला रोडशो समस्तीपुर में होगा और फिर बेगूसराय में. यहां वे 23 अक्टूबर को जाएंगे. इस दिन वे भागलपुर, गया और सासाराम में भी जनसभा करेंगे.
ये भी पढ़ें- बिहार में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 5 उम्मीदवारों को दिया टिकट
पहले फेज की वोटिंग से पहले पीएम मोदी 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में भी रैली करेंगे. इसके बाद 1 नवंबर को छपरा और पूर्वी चंपारण में भी रोड शो करेंगे. इसके बाद 3 नवंबर को पीएम पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में प्रचार करने वाले हैं.
अमित शाह की 25 रैलियां….
अमित शाह इन रैलियों के माध्यम से NDA के कार्यकर्ताओं की हौंसला-अफजाई करेंगे. इससे उनका जोश और भी ज्यादा बढ़ेगा. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और NDA के गुट में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट भी प्रचार कर रहा है. अमित शाह भी राज्य में अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग जगहों पर कुल 25 रैलियां करेंगे. इसके साथ-साथ वे 12 जनसभाएं भी करने वाले हैं. उनके साथ राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी जनसभाएं करेंगे.
ये भी पढ़ें-महागठबंधन को फिर करारा झटका, JMM के बाद रितु जायसवाल का बड़ा ऐलान, लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines