Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar: मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का जायजा लिया, प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया। यमुना भगत स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है।

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: May 10, 2025 10:34
CM नीतीश कुमार
CM नीतीश कुमार

बिहार के यमुना भगत स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।

फुटबॉल मैच का अवलोकन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के बीच हुए फुटबॉल मैच का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर अलग-अलग राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और ‘खेलो इंडिया’ किट भेंटकर उनका स्वागत किया।

---विज्ञापन---

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पांच शहरों में नालंदा का राजगीर, भागलपुर, गया, पटना और बेगूसराय शामिल हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। खिलाड़ियों के साथ आम लोगों में भी गजब का उत्साह है।

इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधायक राज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आशीष भारती, बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और सीनियर ऑफिसर मौजूद थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गाड़ियों में फैंसी नंबर लेने में पटना सबसे आगे, बिहार को मिला 23 करोड़ का राजस्व, शिवहर और अरवल पीछे

First published on: May 10, 2025 10:34 AM

संबंधित खबरें