हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ी, घिनोने बयान को लेकर CM के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Nitish Kumar case reach in Muzaffarpur CJM court: सदन में दिए बयान को लेकर नीतीश कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद मामला दायर हुआ है।

विज्ञापन

Nitish Kumar case reach in Muzaffarpur CJM court: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें कि सदन में दिए गए बयान को लेकर मुजफ्फरपुर की कोर्ट में नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद(किसी न्यायिक कार्यवाही का प्रथम चरण) दायर हुआ है। यह परिवाद अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने दायर कराया है। मामले में CJM कोर्ट ने इसको स्वीकार करते हुए सुनवाई की तारीख 25 नवंबर दी है।

गैर जिम्मेदाराना बयान

मामले में परिवादी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के द्वारा कल जिस प्रकार से बयान दिया था, यह गैर जिम्मेदाराना है और एक संवैधानिक पद पर रहते हुए दिया गया बयान है। अनिल कुमार ने कहा कि नीतीश के बयान से महिलाओं और लड़कियों की भावनाएं आहत हुई हैं। दरअसल, मंगलवार को बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने महिला शिक्षा पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद देशभर में नीतीश कुमार के बयान की चर्चा होने लगी।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने मांगी मांफी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल विधानसभा में महिला शिक्षा पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर कहा है कि मैं माफी मांगता हूं। सीएम ने कहा कि मैंने यह बयान किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं दिया था। मेरा मकसद शिक्षा के बाद जनसंख्या वृद्धि में आ रहे परिवर्तन को बताना था।


इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवादी के द्वारा आईपीसी की धारा 354(D), 504, 505, 509 और आईटी एक्ट 67 के तहत कराई गई है, जिसको कोर्ट ने स्वीकार किया है, अब सुनवाई की तारीख का इन्तजार है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola