---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार के जातीय सर्वे पर उठ रहे सवाल, 11 अक्टूबर को हर जिले में प्रदर्शन करेगी RLJD

Bihar Caste Survey: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा- ''हम इस फर्जी डेटा के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

---विज्ञापन---

Bihar Caste Survey: बिहार में जातीय सर्वे के नतीजे सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां इसके आंकड़ों पर लगातार सवाल खड़े कर रही हैं। सर्वे को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा लगातार हमला बोल रहे हैं। कुशवाहा ने कहा- ”हम इस फर्जी डेटा के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हमने फैसला किया है कि 11 अक्टूबर को हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।” 14 अक्टूबर को हम पटना में ‘राजभवन’ मार्च का आयोजन करेंगे। हमें लगता है कि सरकार ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जल्दबाजी में डेटा जारी किया है। ध्यान केवल चुनाव और राजनीतिक लाभ पर था। ऐसे में लोगों को फायदा नहीं होगा। डेटा पूरी तरह ग़लत और फर्जी है।”

‘पासवान समाज के साथ धोखा’

वहीं जाति अधारित सर्वे को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि हमारे पासवान समाज के साथ धोखा किया गया है। अधिकारियों ने जांच के नाम पर हमारे जाति के लोगों को कम दिखाया है। सत्ताधारी दल के दबाव में हमारे जाति को कम दिखाया गया है क्योंकि मेरी जाति एनडीए को वोट देती है।

---विज्ञापन---

भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा

बिहार में जाति आधारित सर्वे के बाद मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो राज्य सर्वे कराना चाहते हैं, यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। आने वाले चुनाव में भाजपा का जाना तय है। भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बता दें कि बिहार के बाद राजस्थान ने भी जातिगत आधारित सर्वे कराने का फैसला लिया है। इसके लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस की शर्मनाक हरकत आई सामने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नाले में फेंका

जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 81.99% हिंदू और 17.70% मुस्लिम हैं। इसमें अति पिछड़ा वर्ग 36.01%, पिछड़ा वर्ग 27.12%, अनुसूचित जाति 19.65%, सामान्य 15.1% और अनुसूचित जनजाति 1.68 प्रतिशत है। बिहार में यादव जाति की संख्या 14.26% है। यादव और मुस्लिमों को मिलाकर बिहार की 32% जनसंख्या है। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था कि उनकी जातीय-आर्थिक सर्वेक्षण के क्रम में गणना नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 08, 2023 06:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola