Bihar Cabinet Expansion : नीतीश कैबिनेट के विस्तार की तैयारी पूरी, ये मंत्री लेंगे शपथ

Bihar Cabinet Expansion : देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे एक दिन पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारी पूरी हो गई है।

Nitish Kumar
विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। राजभवन में आज शाम 6:30 बजे शपथ ग्रहण का आयोजन होगा, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान भाजपा और जेडीयू कोटे के मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

बिहार में कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। इस वक्त मुख्यमंत्री समेत कुल 9 मंत्री हैं। अभी 27 मंत्रियों के लिए जगह खाली है। बीजेपी कोटे से 12 एवं जेडीयू कोटे से 9 और मंत्री बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

भाजपा कोटे से ये बनेंगे मंत्री

नितिन नवीन
कृष्णनंदन पासवान
जनक राम
मंगल पांडे
दिलीप जयसवाल
संतोष सिंह
नीरज बबलू
नीतीश मिश्रा
केदार गुप्ता
सुरेंद्र मेहता
हरि साहनी
अरुणा देवी

विज्ञापन

जदयू कोटे से ये मंत्री लेंगे शपथ

विज्ञापन

अशोक चौधरी
रत्नेश सदा
महेश्वर हजारी
सुनील कुमार
लेसी सिंह
मदन सहनी
शीला मंडल
जयंत राज
जमा खान

विज्ञापन

डेढ़ महीने के बाद हो रहा विस्तार

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के डेढ़ महीने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। नीतीश कुमार के साथ भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली थी। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने आज सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ