CPIM First Candidates List For Lok Sabha Election 2024 : देश में किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है। इससे पहले राजनीति पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बाद लेफ्ट ने भी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। इसके बाद वाममोर्चा ने पहली लिस्ट जारी कर दी, जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आइए देखते हैं कि लेफ्ट ने भाजपा और टीएमसी के खिलाफ किन उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं, जिनमें से 16 सीटों पर लेफ्ट ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिर्फ 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वाम दलों ने 14 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।
पश्चिम बंगाल में बिखर गया इंडिया गठबंधन
पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर गया। इंडिया गठबंधन के तहत टीएमसी ने पहले ही अलग राह पकड़ रखी थी और अब लेफ्ट ने भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब कांग्रेस के सामने भी अकेले चुनाव लड़ने की मजबूरी है।
देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
सीट : लेफ्ट : कांग्रेस : भाजपा
1. कूचबिहार : नीतीश चंद्र रॉय : जगदीश चंद्र बसुनिया : निसिथ प्रमाणिक
2. जलपाईगुड़ी: देबराज बर्मन : निर्मल चंद्र राय
3. बालुरघाट: जयदेव सिद्धांत : बिप्लब मित्रा
4. कृष्णानगर: एसएम साधी : महुओ मोइत्रा
5. दमदम: सुजन चक्रवर्ती : सौगत रॉय
6. जादवपुर: सृजन भट्टाचार्य : सायोनी घोष : अनिर्बान गांगली
7. कोलकाता दक्षिण: सायरा शाह हलीम : शनावाज अली रहमान
8. हावड़ा: सब्यसाची चटर्जी : प्रसून बनर्जी : रथिन चक्रवर्ती
9. श्रीरामपुर: दिप्सिता धार : कल्याण बनर्जी
10. हुगली: मनोदीप घोष : रचना बनर्जी : लॉकेट चटर्जी
11. तमलुक: सायन बनर्जी : देबांग्शु भट्टाचार्य
12. मिदनापुर: बिप्लब भट्टो : जून मालियाह
13. बांकुरा: नीलांजन दासगुप्ता : अरूप चक्रवती
14. बिष्णुपुर : शीतल कैबोर्तो : सुजाता मंडल खान : सौमित्र खान
15. बर्दवान पूर्व: नीरब खान : डॉ शर्मिला सरकार
16. आसनसोल: जहांआरा खान : शत्रुघ्न सिन्हा : पवन सिंह (संभावित)