बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई एक बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 12 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का है, जो पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं. इसके अलावा बुलो मंडल भी पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे. ये दोनों चेहरे जेडीयू की नई रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं. भगवान सिंह कुशवाहा पिछले कैबिनेट में शामिल नहीं थे, इस कैबिनेट में वो मंत्री बनेंगे. दामोदर रावत पूर्व में मंत्री थे लेकिन पिछले कैबिनेट में मंत्री नहीं थे इस बार फिर मंत्री बन रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या होगा अगर चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिल जाए? किसे माना जाएगा विजेता
शपथ लेने वाले 12 मंत्री
निशांत कुमार
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
शीला मण्डल
मदन सहनी
सुनील कुमार
रत्नेश सदा
जमा खान
बुलो मण्डल
भगवान सिंह कुशवाहा
दामोदर रावत
7 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
वहीं, भगवान सिंह कुशवाहा का नाम भी इस सूची में शामिल है, जो पिछले कैबिनेट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री बनने का मौका दिया जा रहा है. इसके साथ ही दामोदर रावत की वापसी भी खास मानी जा रही है. वह पहले मंत्री रह चुके हैं, लेकिन पिछली कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली थी. इस बार उनकी फिर से एंट्री तय मानी जा रही है. सम्राट कैबिनेट के मंत्री कल यानि 7 मई को शपथ लेने वाले हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाला ये मंत्रिमंडल विस्तार बिहार की राजनीति का एक नया अध्याय होगा.
ये भी पढ़ें: IRCTC SCAM: लालू-राबड़ी-तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें? कोर्ट आज सुना सकता है बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines