क्या होगा अगर चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिल जाए? किसे माना जाएगा विजेता
भारत में हर साल किसी ने किसी राज्य में चुनाव होते ही रहते हैं, लेकिन इन चुनावों को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या होगा अगर रिजल्ट टाई हो जाए? आइए जानते हैं.

चुनाव में जीत-हार आमतौर पर वोटों के अंतर से तय होती है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब दो उम्मीदवारों को बिल्कुल बराबर वोट मिल जाते हैं. ऐसी स्थिति में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर विजेता कौन होगा और फैसला कैसे लिया जाएगा.
बराबर वोट की स्थिति क्यों बनती है?
2 / 8किसी भी विधानसभा या स्थानीय चुनाव में टाई की स्थिति तब बनती है जब दोनों प्रत्याशियों को समान संख्या में वोट मिलते हैं. यह स्थिति दुर्लभ जरूर है, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में संभव है और इसके लिए स्पष्ट नियम भी बनाए गए हैं.
क्या कहता है चुनाव नियम?
3 / 8निर्वाचन नियमों के अनुसार अगर दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलते हैं, तो परिणाम तय करने के लिए लॉटरी या चिट निकालने की प्रक्रिया अपनाई जाती है. यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से अधिकारी की निगरानी में होती है.
लॉटरी से कैसे चुना जाता है विजेता?
4 / 8जब टाई हो जाता है, तब निर्वाचन अधिकारी दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्चियां बनाकर लॉटरी निकालते हैं. जिस उम्मीदवार के नाम की पर्ची निकलती है, उसे एक अतिरिक्त वोट मानते हुए विजेता घोषित कर दिया जाता है.
किसके पास होता है यह अधिकार?
5 / 8इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने का अधिकार मौके पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर या निर्वाचन अधिकारी के पास होता है. वही निष्पक्ष तरीके से लॉटरी करवाते हैं और अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हैं.
क्या दोबारा वोटिंग कराई जाती है?
6 / 8अक्सर लोगों को लगता है कि टाई होने पर दोबारा मतदान कराया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होता. नियमों के अनुसार दोबारा वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ती और लॉटरी के जरिए ही नतीजा तय किया जाता है.
री-काउंटिंग भी हो सकती है
7 / 8अगर किसी उम्मीदवार को मतगणना पर किसी तरह का संदेह होता है, तो वह पुनर्गणना यानी रि-काउंटिंग की मांग कर सकता है. इसके लिए लिखित आवेदन देना जरूरी होता है, जिसके बाद अधिकारी उचित कारण मिलने पर वोटों की दोबारा गिनती करवा सकते हैं.
कैसे घोषित होता है अंतिम परिणाम?
8 / 8लॉटरी या पुनर्गणना के बाद जो उम्मीदवार विजेता घोषित होता है, उसका नाम आधिकारिक सूची में शामिल किया जाता है. इसके बाद परिणाम को जिला गजट में प्रकाशित किया जाता है और संबंधित विभागों को सूचना भेजी जाती है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.(Image: AI/ Pexels)