बिहार में 1.5 करोड़ का पुल ढहा, निर्माण पूरा होने से पहले ध्वस्त, 7 दिन में लगातार तीसरा हादसा

Bridge Collapsed in Bihar: अचानक पुल भरभरा कर गिया और जोरदार धमाके की आवाज हुई। लोग दौड़े आए तो निर्माणाधीन पुल की हालत देखकर आक्रोशित हो गए। बिहार में लगातार तीसरा पुल ढहा है। पिछले 7 दिन यह तीसरा हादसा हुआ हे।

Bihar Bridge Collapsed

Bihar Bridge Collapsed

Bihar Motihari Bridge Collapsed (अरविंद कुमार, मोतिहारी): बिहार में आज एक और निर्माणाधीन पुल ढह गया। आज सुबह मोतिहारी में बन रहा पुल अचानक भरभराकर गिर गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस तक पहुंचाया। अररिया और सीवान के बाद मोतिहारी में तीसरा पुल गिरने का हादसा हुआ है और पिछले 7 दिन में यह तीसरा हादसा है। पुल का करीब 40 फीसदी हिस्सा ध्वस्त हुआ है।

विज्ञापन

मोतिहारी में घोड़ासहन इ लाके के अमावा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क पर पुल बन रहा था और करीब डेढ़ करोड़ रुपये इस पर खर्च किए जा रहे थे, लेकिन एक झटके में डेढ़ करोड़ स्वाहा हो गए। पुल की ढलाई का काम कई दिन से चल रहा था, लेकिन अचानक पुल ढहने से लोग भड़क गए हैं। लोगों ने सरकार और प्रशासन पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश सरकार की बदनामी करा रहे निर्माणाधीन पुल

बता दें कि मोतिहारी से पहले अररिया और सिवान में भी निर्माणाधीन पुल गिर चुके हैं। 7 दिन के अंदर चालू होने के पहले तीसरा पुल गिर गया है, जिससे नीतीश सरकार की खूब बदनामी हो रही है। धीरेंद्र कंट्रक्शन कंपनी द्वारा इस पुल को बनाया जा रहा था। गनमीत रही कि हादसा रात के समय हुआ, इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले बीते दिन सीवान में गंडक नहर के ऊपर बना पुलिस अचानक भरभराकर गिर गया था।

सीवान के गांव रामगढा में दरौंदा शहर और पटेढ़ी बाजार को जोड़ने के लिए यह पुल बनाया गया था, लेकिन नदी में अचानक पानी आने के कारण यह ढह गया। वहीं इससे पहले अररिया में बकरा नदी के पड़किया घाट पर बना पुल ढहा था। उस पुल का करीब 12 करोड़ की लागत से बनाया गया था और उसका अभी उद्घाटन होना था, लेकिन इससे पहले ही वह ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ