
क्या BJP-नीतीश के लिए टेंशन बनेंगे लालू? 2025 और तेजस्वी यादव के लिए खास प्लान, देखें News24 की रिपोर्ट
Edited By Khushbu Goyal

Edited By Khushbu Goyal
Lalu Yadav Plan For Bihar Assembly Election 2025: केंद्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को समर्थन देकर नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति में अपनी पैठ बना चुके हैं। वहीं नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद रखकर बिहार में भी जड़े जमाई हुई हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नीतीश कुमार विरोधी गुट लालू प्रसाद यादव की RJD ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
लालू यादव का टारगेट वह कुर्सी है, जिसे नीतीश कुमार 18 साल से कब्जाए बैठे हैं। लालू उस कुर्सी पर अपने बेटे तेजस्वी यादव को बैठाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक फुल प्रूफ प्लान तैयार किया हुआ है। लालू एक तीर से 2 निशाने साधने की तैयारी में हैं। एक नीतीश कुमार और दूसरा उनके उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जो कुशवाहा समाज से आते हैं। इसके लिए उन्होंने कुशवाहा समाज से आए अभय कुशवाहा को लोकसभा में अपनी पार्टी का नेता बनाकर दांव खेला है। कैसे, जानने के लिए देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: